KBP Times

iPhone खरीदना है तो 4 जुलाई तक कर लें इंतजार, शुरु होगी Sale

Iphone sale

iPhone : एप्पल का आईफोन अभी भी कई युवाओं के लिए खरीदना एक चाहत बना हुआ है। लेकिन इनकी कीमत इतनी है कि आम मध्यवर्गिय युवा इसे लेने का साहस नहीं कर पाता। लेकिन युवा अगर नया आई फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बस 4 जुलाई तक का इंतजार कर लें जो कि बड़ी बचत करा सकता है. फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले ही Flipkart ने अपनी ऐप पर कई आईफोन मॉडल्स की संभावित कीमतों का खुलासा कर दिया है.

हर मॉडल पर बचत

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 सीरीज की हो रही है, वहीं iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक ऑफर मिलने वाले हैं. फ्लिपकार्ट के टीजर के मुताबिक, आईफोन 17 की शुरुआती कीमत करीब 70,990 रुपये हो सकती है. वहीं आईफोन 17 प्रो लगभग 1,12,900 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स करीब 1,27,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. इसके अलावा आईफोन 17 एयर की संभावित कीमत 95,900 रुपये और आईफोन 17e की कीमत करीब 60,900 रुपये बताई गई है. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 17 पर 1,000 रुपये तक की अडिशनल छूट भी दे सकता है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी.

कीमत बढ़ने से पहले खरीदने का मौका

इन ऑफर्स की खास बात ये है कि हाल ही में ऐपल ने कई MacBook, iPad और Mac मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है. ऐसे में GOAT सेल 2026 आईफोन खरीदने का अच्छा मौका साबित हो सकता है.

iPhone 16 और iPhone 15 भी होंगे सस्ते

नई सीरीज के अलावा पुराने मॉडल्स पर भी अच्छी डील मिलने वाली है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक आईफोन 16 करीब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं आईफोन 16 प्लस की कीमत लगभग 73,900 रुपये होगी.
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो आईफोन 16e करीब 55,900 रुपये और आईफोन 15 लगभग 49,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.

बैंक ऑफर और EMI का भी मिलेगा फायदा

फ्लिपकार्ट GOAT सेल के दौरान बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे. इससे खरीदारों को और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा. अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए सबसे अच्छे मौकों में से एक साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें : पावरफुल AI मॉडल बनाने वाली कंपनी को Claude Mythos 5 शेयर करने दी अनुमति

यह भी देखें: वोट लिया, विकास नहीं दिया’ विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर ग्रामीणों का बड़ा आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2