KBP Times

पावरफुल AI मॉडल बनाने वाली कंपनी को Claude Mythos 5 शेयर करने दी अनुमति

AI Model of Anthropic

AI Model : शक्तिशाली एआई मॉडल बनाने वाली कंपनी को अमेरिका ने अपने प्रोजेक्ट को कुछ विशेष कंपनियों और संस्थानों के साथ साझा करने की अनुमति दे दी है। अमेरिकी सरकार द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।अमेरिकी सरकार ने AI कंपनी Anthropic को उसके सबसे ताकतवर AI मॉडल Claude Mythos 5 को कुछ भरोसेमंद कंपनियों और संस्थानों के साथ साझा करने की अनुमति दे दी है. इससे पहले सुरक्षा कारणों से इस मॉडल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी.

Anthropic को आदेश दिया था- AI मॉडल का इस्तेमाल रोक दे

जानकारी के मुताबिक, करीब दो हफ्ते पहले अमेरिकी सरकार ने Anthropic को आदेश दिया था कि वो अपने कुछ एडवांस AI मॉडल का इस्तेमाल रोक दे. सरकार को डर था कि अगर इन शक्तिशाली AI मॉडल का गलत हाथों में इस्तेमाल हुआ, तो चीन, रूस या दूसरे देशों की सैन्य और खुफिया एजेंसियां इसका फायदा उठा सकती हैं. अब कंपनी और अमेरिकी सरकार के बीच बातचीत के बाद हालात बदले हैं. अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा है कि Anthropic ने सुरक्षा से जुड़े जोखिम कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. इसी के बाद सरकार ने Claude Mythos 5 को सीमित दायरे में जारी करने की मंजूरी दी है.

100 से ज्यादा कंपनियां और संस्थान इस AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकेंगे

बताया जा रहा है कि अब 100 से ज्यादा कंपनियां और संस्थान इस AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें कई बड़ी Fortune 500 कंपनियां भी शामिल हैं. हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं संगठनों को मिलेगी, जिन्हें सरकार ने “Trusted Partners” यानी भरोसेमंद साझेदार माना है.

कुछ ही कंपनियों को मिली मंजूरी

सरकार ने साफ किया है कि जिन कंपनियों का नाम मंजूर की गई सूची में नहीं है, उनके लिए पहले जैसे ही नियम लागू रहेंगे. यानी वे इस AI मॉडल का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर पाएंगी. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में सरकार और Anthropic ने मिलकर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम किया है. उनका कहना है कि अमेरिका चाहता है कि वह AI तकनीक में दुनिया का सबसे बड़ा लीडर बना रहे, लेकिन इसके साथ देश की सुरक्षा से कोई समझौता भी नहीं किया जा सकता.

दूसरे एडवांस मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं

फिलहाल यह अनुमति केवल Claude Mythos 5 के लिए दी गई है. कंपनी के दूसरे एडवांस मॉडल Fable 5 को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार भविष्य में इस मॉडल को भी सीमित अनुमति देने पर विचार कर रही है. Anthropic और अमेरिकी सरकार के बीच इस साल कई मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए हैं. कंपनी ने पहले अमेरिकी सेना को अपने AI मॉडल घरेलू निगरानी और पूरी तरह स्वचालित हथियारों में इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था. फिलहाल सरकार के इस नए फैसले को AI उद्योग के लिए अहम माना जा रहा है. इससे भरोसेमंद कंपनियों को नई तकनीक का फायदा मिलेगा, लेकिन साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि यह तकनीक किसी गलत उद्देश्य के लिए इस्तेमाल न हो. आने वाले समय में AI से जुड़े नियम और भी सख्त किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : सुपरकंप्यूटर की दुनिया में चीन नंबर वन पर, अमेरिका को दिया झटका 

यह भी देखें : जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार | सड़कों पर कचरे का अंबार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2