KBP Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, टिन्नू समेत 8 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. चंदा चोरी के आरोपों के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा पर इस्तीफा देने का दबाव था. ऐसे में नैतिकता के आधार पर दोनों ने रिजाइन किया है.

गुरुवार को 8 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आज शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस 14 दिनों की रिमांड मांगेगी. बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर गुरुवार शाम को मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी. इस शिकायत में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है. इनमें से अधिकतर लोग चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं. हालांकि शिकायत में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं है. पहली बार 7 जून को राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था. इसके बाद यूपी सरकार ने 13 जून को एसआईटी का गठन किया था. SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी.

“दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे”
देवरिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के बारे में जो समाचार मिले थे, हमने कहा था SIT गठित की गई है. SIT की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्रवाई भी प्रारंभ हो जाएगी. आपने देखा होगा, SIT की रिपोर्ट आई, तुरंत कार्रवाई प्रारंभ हो गई और मैं आश्वस्त करता हूं, जो मैंने कहा था – दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे. जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं, सनातन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका भुक्तभोगी होगा, किसी को छूट नहीं दी जा सकती. मैं आप सब को इस बारे में भी कहना चाहूंगा,पूरे प्रदेशवासियों से मैं कहना चाहूंगा, समस्त राम भक्तों से मैं अपील करना चाहूंगा यह जो लोग आज आक्षेप कर रहे हैं, उंगली उठाने का कुचेष्टित प्रयास कर रहे हैं, इनकी मंशा अच्छी नहीं है.

यह भी पढ़ें: “अपने कारनामों पर पश्चाताप करो…” यूपी CM योगी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

2

2