KBP Times

“अपने कारनामों पर पश्चाताप करो…” यूपी CM योगी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे हैं. अयोध्या में उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किया. यहां से हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली से एक सज्जन आज अयोध्या आए हैं. मैं उनसे भी कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई वर्षों तक अवसर दिया लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. आज मैं उनसे पूछना चाहूंगा, अयोध्या में डबल इंजन सरकार ने 9 वर्ष जो सजाया-संवारा है, देखें इस मॉडल को और फिर अपने कारनामों पर पश्चाताप करो.

सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर यही न्याय जो अयोध्या के साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किया है, आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ करती तो दिल्ली भी ऐसे ही चमकती जैसे अयोध्या धाम चमक रहा है. चारों ओर फोर लेन की कनेक्टिविटी है, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या में जो विश्रामालय बनाए गए है वो निषादराज के नाम पर, क्योंकि भगवान राम जब वन में जा रहे थे, तब सबसे पहले विश्राम उन्होंने निषादराज के यहां किया. भगवान राम ने माता शबरी के बेर खाए थे, इसलिए रसोई माता शबरी के नाम से बन रही है.

केजरीवाल के अयोध्या दौर पर AAP ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल अयोध्या आए तो आनन फ़ानन में FIR कर ली. आख़िर इतने दिनों से कार्यवाही क्यों नहीं की? अभी भी चंदा चोर पार्टी बड़े डकैतों को क्यों बचा रही है? आख़िर निर्माण कार्य, जमीन ख़रीद और चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय,अनिल मिश्रा,गोपाल राव कब जेल जाएंगे?

“चढ़ावा चोरी महापाप है”
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलला दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चढ़ावा चोरी महापाप है. एफआईआर के बाद छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. इतने दिनों से जो घोटाला चल रहा था, जाहिर है कि इतने लंबे समय से छोटे-छोटे कर्मचारी घोटाला नहीं कर सकते. इसके तार बहुत ऊपर तक जुड़े हुए हैं, बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. छोटे लोगों के सिर पर ठिकरा फोड़ा जा रहा है. आज शाम 4 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस है. उसमें विस्तार से बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: “परलोक में भी जगह नहीं मिलेगी…” अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

2

2