KBP Times

“परलोक में भी जगह नहीं मिलेगी…” अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदे में हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि चोर कितना भी शातिर हो लेकिन वह एक दिन पकड़ा ही जाता है. पाप का घड़ा जब भरता है तो फूट जाता है. भगवान राम के मंदिर में चोरी करने का अपराध करने वालों को न इस लोक में जगह मिलेगी, न परलोक में जगह मिलेगी. लेकिन जिन लोगों के खिलाफ FIR हुई है, इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं.

प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि राम मंदिर में चोरी करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट है. इसलिए जो भी लोग इसमें शामिल हैं और इन्हें जिसका भी संरक्षण प्राप्त है, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए. इसके साथ ही मैं निवेदन करता हूं कि विश्वास बनाए रखने के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए. पद छोटा है, श्रद्धा बड़ी है, पद छोटा है, आस्था बड़ी है, पद छोटा है, सनातन बड़ा है.

“हम जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे देख सकें”
आचार्य प्रमोद कृष्णम के अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में FIR दर्ज होने पर VHP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत संतुष्ट हूं. कल हमने कहा था कि FIR होनी चाहिए. SIT रिपोर्ट आ गई. इसमें कुछ लोगों के नाम और कुछ सबूत हैं. मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जब ट्रस्ट के सदस्यों को उन नामों के बारे में पता चला, तो उन्होंने FIR दर्ज करने में एक दिन भी देर नहीं की. तुरंत दर्ज की, और यह तीसरा कदम है. पहला कदम तब था जब ट्रस्ट की ओर से चंपत राय ने मुख्यमंत्री से SIT बनाने के लिए कहा था. दूसरा कदम तब था जब SIT पहुंची तब चंपत राय ने कहा कि मेरे से जांच शुरू करें, और मैं आपके सवालों का जवाब दूंगा.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच करें, इसे जल्द पूरा करके कोर्ट में चालान दाखिल करें, ताकि हम जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे देख सकें.

हनुमान गढ़ी के पुजारी की भी प्रतिक्रिया
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में FIR दर्ज होने पर हनुमान गढ़ी के पुजारी रमेशदास महाराज ने कहा कि मैं SIT द्वारा की गई जांच के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं. इन सरकारों ने विपक्ष द्वारा लगाए गए चोरी के आरोपों को जिस तरह से हैंडल किया है. रिपोर्ट आने के बाद भी ये लोग चिल्लाना बंद नहीं कर रहे हैं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. जिस तरह से जुर्म किया गया है, उन्हें सजा मिलेगी,कोर्ट उन्हें सजा देगा.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी, उनका क्या-क्या था रोल?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2