KBP Times

आप सांसद संजय सिंह ने SIT को राममंदिर जमीन घोटाले के सबूत सौंपे, सिंधी समाज का आरोप -200 किलो चांदी की नहीं दी रसीद

Ram Mandir and Sanjay singh

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी को आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को जमीन से जुड़े घोटाले के सबूत सौंप दिए हैं। संजय सिंह लखनऊ मे एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के ऑफिस पहुंचे।

संजय सिंह ने उठाए सवाल

संजय सिंह ने बाहर आकर कहा- राम मंदिर में जमीन घोटाले के 13 कागजात मैंने एसआईटी को सौंपे हैं। उन्होंने कहा-एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है, चढ़ावे में चोरी के तमाम साक्ष्य मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई एफआईआर अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई? यह बेहद हैरान करने वाली बात है।”
इससे पहले संजय सिंह ने दावा किया था कि उनके पास अयोध्या में जमीन घोटाले से जुड़े सबूत हैं। इसके बाद एसआईटी के प्रमुख कुमार विश्वास पंत ने उन्हें सबूत के साथ बुलाया था।

सिंधी समाज ने कहा 200 किलों चांदी की रसीद नहीं मिली

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में रोज नए आरोप लग रहे हैं। अब मुंबई के विश्व सिंधी सेवा संगम ने आरोप लगाया है कि 200 किलो चांदी दान करने की रसीद आज तक नहीं मिली। न ही ये बताया गया कि चांदी का इस्तेमाल कहां हुआ? इसके अलावा एक महिला ने काकभुशुंडि (कौवे के रूप में एक ऋषि) की चांदी की मूर्ति दान करने की रसीद नहीं देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के हाथ में दान की चांदी सौंपी थी। जानकारी के अनुसार ऐसी चर्चा भी है कि मंदिर परिसर में बने शेषावतार मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में 23 जून (मंगलवार) को चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव सक्रिय दिखाई दिए। इससे लगता है कि चढ़ावा चोरी मामले में तीनों को क्लीनचिट मिलने वाली है

चंपत राय को जमीन बेचकर ट्रस्ट को चूना लगाया गया

आप सांसद संजय सिंह के अनुसार राम मंदिर में हुए घोटाले से देश के लोगों में गुस्सा है। करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि किस प्रकार से 1 करोड़ की जमीन दान में बेच दी गई। इसके अलावा 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में बेची गई। इसी तरह 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में बेची गई। 3 करोड़ वाली जमीन जो बेची गई, वह नजूल की जमीन थी। यह जमीन न बेची जा सकती है और न ही खरीदी जा सकती है। इस जमीन को ट्रस्ट ने चंदे के पैसों से कैसे खरीद लिया? इसके अलावा, जो उस समय के भाजपा मेयर थे, उनसे संबंधित कागजात भी थे। उन्हें मैंने एसआईटी को सौंपा है। बताया गया है कि किस तरह चंपत राय को जमीन बेचकर ट्रस्ट को चूना लगाने का काम किया गया।

संजय सिंह बोले- चोरी के तमाम सबूत मिल चुके, फिर भी किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दानपात्र में चोरी के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कभी दो किलो चांदी चोरी, कभी आठ किलो चांदी चोरी, प्रभु श्रीराम की पादुका चोरी, प्रभु श्रीराम का हार चोरी। राजा भरत ने प्रभु राम की पादुका रखकर 14 साल तक अयोध्या में शासन किया, वही पादुका चोरी हो जा रही है। कागभुशुंडी भी चोरी हो गई। एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है, चढ़ावे में चोरी के तमाम सबूत मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई एफआईआर अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई? यह बेहद हैरान करने वाली बात है।”

यह भी पढें : कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 5 की मौत, 50-55 लोग दबे 

यह भी देखें: VIP मूवमेंट बना गरीब की तबाही! पुलिस के धक्के से झुलसी मोमोज विक्रेता | Jaipur Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2