KBP Times

SBI ने निकाली प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर वैकेंसी, 8 जुलाई तक करें आवेदन

SBI Vacancy

SBI : अगर बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो एसबीआई ने अच्छा अवसर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है जो कि 8 जुलाई तक चलने वाली है. एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय रहते अप्लाई कर दें. एसबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. बता दें कि 1,500 रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 588, अनुसूचित जनजाति (एससी) के 234, अनुसूचित जातिएसटी (एसटी) के 144, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 390 और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के 144 पद रखें गए हैं.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  2. होम पेज पर Recruitment of Probationary Officers (Advertisement No. CRPD/PO/2026-27/09)” लिंक होगा,
  3. “Apply Online” वाले विकल्प पर क्लिक करें.
  4. फॉर्म का पेज खुलेगा, पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होनी चाहिए.
  2. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं.
  3. न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज, पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी. मुख्य परीक्षा सितंबर में होगी और साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं पर्सनल इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर में आयोजित होने की संभावना है. वहीं जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति महीने सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र, CCTV, जैमर, 88 हजार कर्मचारी, NEET EXAM की जानें कैसी है तैयारी?

यह भी देखें: Re-NEET के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा! हाई कटऑफ का डर, टेलीग्राम बैन पर नाराजगी | NEET 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2