KBP Times

जयपुर में NEET-Re Exam, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर कर रहे मॉनिटरिंग, 24 आरएएस अधिकारी तैनात

NEET ReExam

NEET ReExam : जयपुर में नीट-री परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और पहचान जांच की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर इस एग्जाम को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं वहीं 24 आरएएस अधिकारियों को NEET ReExam की मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया गया है।

103 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा

जयपुर में 103 परीक्षा केंद्रों पर NEET ReExam हो रही है। इस बार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। एडीएम ईस्ट नरेंद्र वर्मा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 24 आरएएस अधिकारियों को फ्लाइंग ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।

पेरेंट्स बोले-शांतिप्रिय हो नीट का पेपर

जयपुर के पोद्दार स्कूल में NEET ReExam पेपर देने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी पहुंचे हैं। पेरेंट्स का कहना है कि आज शांतिप्रिय तरीके से नीट का पेपर होना चाहिए। ताकि भविष्य में बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

गांधी नगर सेंटर पर सीआरपीएफ लगाई

सभी सेंटर्स पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी जा रही है। जयपुर के गांधी नगर स्थित सेंटर पर सीआरपीएफ भी मौजूद है। सेंटर पर जैमर भी लगाए गए हैं । साथ ही आस-पास के एरिया के सभी साइबर कैफे और ई-मित्र का इंटरनेट बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें : बिना टिकट ट्रेन यात्रा करने पर जुर्माना बढ़कर हुआ 500 रुपए, रेलवे का आज से नया नियम लागू

यह भी देखें: हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर खुलकर बोले राजेंद्र गुढ़ा, सरकार पर भी साधा निशाना। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2