KBP Times

सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को छह रन से हराया, मैच के बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को दिया धक्का

India A beat by Shrilanka

India-A : ट्राई सीरीज के मुकाबले में आज श्रीलंका-ए ने दांबुला में इंडिया-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, लेकिन जवाब में भारत 10 रन ही बना सका। इससे पहले, इंडिया-ए 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका-ए भी 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस हुई। इस दौरान सूर्यवंशी ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया।

सुपर ओवर और नो बॉल का ड्रामा

जब मैच टाई हुआ तब यह स्पष्ट नहीं था कि सुपर ओवर होगा या नहीं। अंपायर तर्क दे रहे थे कि काफी शाम हो चुकी है और आगे मुकाबला संभव नहीं होगा। इसके बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की अंपायर से बहस हुई। फिर सुपर ओवर कराने का फैसला किया गया है।  श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेलते हुए आज इंडिया-ए ने दांबुला में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका को 266 रन का टारगेट दिया है। दूसरी ओर तेजी से उभरे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वे आज के मुकाबले में महज 21 रन ही बना सके। वैभव के अलावा, अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि ऋतुराज गायकवाड ( 37 रन) और तिलक वर्मा (23 रन) ने 52 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम को संभाला। आखिर में सूर्यांश शेडगे (72 रन) और विपराज निगम (51 रन) ने शतकीय साझेदारी करके टीम स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। विजयकांत वियास्कंथ ने 3 विकेट झटके।

वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके

वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।

पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें : Women T-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत-पाकिस्तान कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2