KBP Times

Women T-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत-पाकिस्तान कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

India-Pak match

Women T-20 : इंगलैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में Women T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। एजबेस्टन में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। दोनों कप्तानों ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर हमेशा से दोनों देशों के बीच लोगों में जोश और जुनून हावी रहता है हालांकि अभी महिला क्रिकेट अभी इतनी लोकप्रिय नहीं हुई हैं लेकिन फिर भी दोनों देशों में इस मैच को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच आज पहला मैच होगा। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।

चौथी बार हाथ नहीं मिलाया

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में नो-हैंडशेक जारी है। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था। इसकी शुरुआत सितंबर 2025 के एशिया कप से हुई, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद फरवरी 2026 के पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही। अब बर्मिंघम में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टॉस के लिए आमने-सामने तो आईं, लेकिन दोनों ने हैंडशेक नहीं किया।

भारत-पाक महिला क्रिकेट में भारत हावी

भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच 16 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दूसरा आईसीसी खिताब हासिल करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहुंची है।

फातिमा चोटिल

शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गईं। टीममेट आयशा जफर का शॉट उनके दाएं घुटने पर लगा। चोट के बाद वे अभ्यास नहीं कर सकीं। उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

शेफाली-मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी

भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। शेफाली वर्मा भारत की सबसे सफल बैटर रही हैं। उन्होंने 21 मैचों में 677 रन बनाए, 6 अर्धशतक लगाए हैं। स्मृति मंधाना ने 18 मैचों में 572 रन बनाए। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगी। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में 13 जीते और 6 हारे हैं। हरमनप्रीत ने 2025 के बाद 19 मैचों में 486 रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स (465 रन), ऋचा घोष (268 रन) और दीप्ति शर्मा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में श्री चरणी ने 2025 के बाद 20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा 23 और अरुंधति रेड्डी 20 विकेट के साथ उनका साथ दे रही हैं।

तीसरे नंबर पर किसे मौका?

भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए टीम सिलेक्शन भी सिरदर्द बना हुआ है। तीसरे नंबर पर यस्तिका भाटिया और भारती फुलमाली में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान के लिए फातिमा सबसे बड़ी उम्मीद

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टीम की सबसे अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2025 के बाद 12 मैचों में 335 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 183.06 रहा है। हाल ही में उन्होंने विमेंस टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी में मुनीबा अली, आयशा जफर और आलिया रियाज अहम भूमिका निभाएंगी। मुनीबा अली ने 12 मैचों में 291 रन बनाए हैं, जबकि आयशा जफर के नाम एक शतक है।21 साल की इमन फातिमा टीम की उभरती हुई बल्लेबाज हैं। वह 2023 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। गेंदबाजी में पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी होगी। सादिया इकबाल ने 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। फातिमा सना के नाम 13 विकेट हैं, जबकि नशरा संधू 9 विकेट ले चुकी हैं। तुबा हसन बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

मौसम साफ रहेगा

बर्मिंघम में रविवार को मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। तापमान 10 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है। हालांकि बादल और हवा के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

एजबेस्टन की पिच कैसी रहेगी?

21 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एजबेस्टन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलता है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों की भूमिका बढ़ती है। इस मैदान पर महिला टी-20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है। 150 से ज्यादा का स्कोर चौलेंजिंग माना जाता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 9 मुकाबले जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने प्लेन में खेला क्रिकेट, बहू सानिया ने की बॉलिंग, बेटी सारा ने लिया कैच, VIDEO VIRAL

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2