KBP Times

खान सर की कोचिंग पर हमले के आरोपी ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई की मौत, होटल में मिला शव

Bihar News

Bihar News: ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. नेपाल के विराटनगर से प्रिंस यादव का शव एक होटल से बरामद किया गया है.नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. बताया जा रहा है कि ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कामों को प्रिंस यादव ही संभालते थे.

प्रिंस यादव की मौत की जांच में जुटी नेपाल पुलिस
बता दें कि बीते दिनों खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज के साथ विवाद के बाद रोशन आनंद और प्रिंस यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया, वहीं प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से नेपाल भाग गए. इस घटना को कुछ दिन ही बीते हैं कि प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. नेपाल पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में प्रिंस यादव की मौत हुई है.

खान सर पर भी दर्ज हुई थी FIR
खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में फैजल खान उर्फ खान सर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट के सामने सरेंडर किया था. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए रिहा कर दिया था. खान सर के कोचिंग पर कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और परिसर पर पथराव किया गया था. इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद खान सर के कोचिंग संस्थान के 2 सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया था. इस आधार पर फैसल खान को भी आरोपी बनाया गया था. इस बीच पटना पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि कदमकुआं थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी. खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. छात्रों ने कैंडल मार्च भी निकाला था.

यह भी पढ़ें: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले छात्रों का बवाल, पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव-तोड़फोड़, पुलिस ने की फायरिंग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2