KBP Times

सचिन तेंदुलकर ने प्लेन में खेला क्रिकेट, बहू सानिया ने की बॉलिंग, बेटी सारा ने लिया कैच, VIDEO VIRAL

Sachin Tendulkar Plane Viral Video

Sachin Tendulkar Plane Viral Video: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई रिकॉर्ड नहीं,बल्कि प्राइवेट जेट के अंदर परिवार के साथ खेला गया एक मजेदार क्रिकेट मैच है.सचिन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक भी नजर आई. सानिया चंडोक गेंदबाजी कर रही है तो वहीं उनकी बेटी सारा फिल्डिंग कर रही है. जहां फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्लेन की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
वीडियो के कैप्शन में सचिन ने लिखा, “Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye.” यानी ऊंचाई चाहे जितनी हो, जुनून नहीं बदलना चाहिए. उनके इस संदेश को क्रिकेट के प्रति उनके अटूट प्रेम से जोड़कर देखा जा रहा है. वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

फैंस ने की तारीफ
कई फैंस ने सचिन के इस अंदाज की जमकर सराहना की. यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट सचिन की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है और वह जहां भी जाते हैं, खेल को अपने साथ ले जाते हैं. कुछ लोगों ने इसे परिवार के साथ बिताए गए खास और यादगार पल के रूप में देखा. वहीं कुछ लोगों ने सवाल भी खड़े किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि लाखों युवाओं को खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता और यहां आसमान में क्रिकेट खेला जा रहा है. वहीं कुछ लोगों ने विमान सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या उड़ान के दौरान इस तरह की गतिविधियों की अनुमति होती है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: ₹370 की बिरयानी वाला डेट का किस्सा कॉमेडी शो में सुनाना पड़ा भारी, शख्स की गई नौकरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2