KBP Times

“राम मंदिर में शुरू से हो रही चोरी…” स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चंपत राय पर साधा निशाना

Ram Mandir Chadhava Scam

Ram Mandir Chadhava Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और धन संग्रह को लेकर छिड़ा विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है. इसी बीच जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान से हलचल और तेज हो गई है. उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधा है. दरअसल, शंकराचार्य से समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जबाव में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आरोप क्या लगाया, यब बात तो वहीं से निकल कर आई न. वहां लगातार चोरी हो रही है. आज पहली बार ऐसा थोड़ी ही हुआ है. मंदिर का जब शिलान्यास हुआ था, तब से ऐसा चल रहा है. कितने आरोप लग चुके हैं शिला पूजन में चोरियां हुईं, फिर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने लगा तो वहां प्लॉट बिकने लगे. 2-2 मिनट में लाख का प्लॉट करोड़ का हो जाता था. वहां तो पहले से चोरी हो रही है.

वहीं जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल किया गया कि आप किसके द्वारा जांच कराना चाहते हैं. इसपर उन्होंने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वहां चंपत राय बैठे हैं…चंपत का मतलब आप जानते हैं? चंप धातु से ही चंपत शब्द बना है. चंप का मतलब ही होता है लेकर भाग जाना. चंपत हो जाना. जब वहां पहले से ही चंपत राय को बैठा दिए तो आपको समझ जाना चाहिए कि क्या होने वाला है.

राममंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर PMO सख्त
वहीं दूसरी तरफ अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ाने में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी. बीजेपी नेता डॉ. रजवीश सिंह ने बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. राम मंदिर भवन निर्माण के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी. राम मंदिर परिसर के एक बंद कमरे में करीब 4 घंटे तक बैठक चली. जिसमें चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और लेखा-जोखा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर में कथित चोरी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने सरकार से 11 सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा कि आखिर देश की सनातन आस्था से खिलवाड़ करने वालों के पीछे कौन लोग है? चढ़ावे में कथित चोरी करने वालों को कौन बचा रहा है.

समाजवादी पार्टी की सरकार की मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने बीती 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर में 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए की चोरी की गई है. जिसपर अखिलेश यादव ने कहा कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है. कोर्ट को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच, इश्क करो पार्टी, खरगोश जनता पार्टी ही नहीं कई अजीबोगरीब नामों से बनी है पार्टियां, जानें पूरी डिटेल्स

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2