KBP Times

महिला टी-20 वर्ल्डकप 12 जून से, भारत का पाकिस्तान से 14 जून को मुकाबला

women T20 world cup

Women : 10वां महिला टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम का पाकिस्तान की टीम से 14 जून को बर्मिंघम में मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप में इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा महिला टी-20 वर्ल्ड कप होगा।

भारत ट्रॉफी नहीं जीत पाई

महिला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया 6 ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम ने 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत इस बार ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका जैसी टीमें हैं।

टूर्नामेंट में 12 टीम दो ग्रुप

12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

भारत का अभियान कब शुरू होगा?

भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ग्रुप-ए को इस बार ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर हैं। टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसी खिलाड़ी हैं।

भारत का रिकॉर्ड

भारत ने अब तक सभी 9 वर्ल्डकप खेले हैं। टीम 2020 में पहली और इकलौती बार फाइनल में पहुंची थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। भारत 4 बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचा है। भारत ने टूर्नामेंट में 40 मैच खेले हैं। इसमें 22 जीते और 18 हारे हैं। उसका जीत प्रतिशत 55ः रहा है।

यह भी पढ़ें : फिटनेस टेस्ट के बाद हार्दिक पंड्या की मांसपेशियों में आया खिंचाव, वनडे सीरीज से बाहर

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2