KBP Times

अमेरिका का ईरान पर दूसरे दिन फिर हमला, ईरान ने भी कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना, होर्मुज भी बना रणक्षेत्र

US Iran Conflict

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर चरम पर है. अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. दोनों देशों के बीच लगातार दूसरे दिन सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों, एयरबेस और नौसैनिक सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा किया है, जबकि अमेरिका ने अपने ऑपरेशन को सफल बताते हुए आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़े विवाद से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है.

अमेरिका का नया हवाई हमला
अमेरिकी सेना ने गुरुवार तड़के ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की. ईरानी मीडिया के अनुसार केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक क्षेत्रों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालात को देखते हुए कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान बातचीत को टाल रहा है, इसलिए उस पर दबाव बनाए रखना जरूरी है. अमेरिकी दावे के मुताबिक कार्रवाई में टॉमहॉक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया.

ईरान की जवाबी कार्रवाई का दावा
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने अमेरिकी सैन्य मौजूदगी वाले 18 अहम ठिकानों को निशाना बनाया. इसके अलावा जॉर्डन स्थित अल-अजराक एयरबेस पर 12 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का भी दावा किया गया. हालांकि जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने कई मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

जॉर्डन में हाई अलर्ट
बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने जॉर्डन में मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा चेतावनी जारी की है. नागरिकों को सुरक्षित शेल्टर में रहने और अगली सूचना तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है. क्षेत्र में हवाई खतरों की रिपोर्ट मिलने के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई.

तेल टैंकर हमला और भारतीयों की मौत
होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि जहाज का भारतीय चीफ इंजीनियर अब भी लापता बताया जा रहा है.भारतीय दूतावास और ओमान के अधिकारी संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चला रहे हैं.

तेल बाजार में उछाल
तनाव बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई दोनों प्रमुख बेंचमार्क में मजबूती देखने को मिली. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात और बिगड़े तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर व्यापक असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड पर इटली PM मेलोनी ने फोटो शेयर कर लिखा खास मैसेज, जो भविष्य में हमारे…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2