Monkey Carrying Puppy Viral Video: हिमाचल प्रदेश के रिवालसर इलाके से सामने आए एक अनोखे वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. वायरल वीडियो में एक बंदर पेड़ की ऊंची डाल पर एक छोटे पिल्ले को अपनी गोद में लेकर बैठा नजर आ रहा है. पिल्ला पूरी तरह शांत दिखाई देता है,लेकिन उसके चेहरे पर डर साफ झलक रहा है. इस अनोखे नजारे को देखकर लोग जहां हंस रहे हैं, वहीं पिल्ले की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं.
रिवालसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा घटना में एक बंदर एक कुत्ते के बच्चे को उठाकर ऊंचे पेड़ पर चढ़ा गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके ।
इस… pic.twitter.com/gMlZLrDjH7— Gems of Himachal (@GemsHimachal) June 7, 2026
वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
पेड़ के नीचे मौजूद लोग इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग इस अनोखी घटना को देखकर हंस रहे हैं, जबकि कई लोग पिल्ले की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पिल्ला बंदर की गोद में दुबका हुआ बैठा है और बिल्कुल भी हिलने की कोशिश नहीं करता. यह दृश्य लोगों को बेहद रोचक लग रहा है, जिसके चलते वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लगता है बंदर ने नया पालतू जानवर पाल लिया है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पिल्ले के चेहरे का एक्सप्रेशन बता रहा है कि उसकी हालत खराब है. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “पिल्ला सोच रहा होगा कि आज मैं यहां आया ही क्यों. हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो भले ही मनोरंजक हो, लेकिन पिल्ले की सुरक्षा सबसे अहम है और उम्मीद की जानी चाहिए कि उसे सुरक्षित नीचे छोड़ दिया गया होगा.
यह भी पढ़ें: ‘दिल डूबा.. ‘ गीत गाते पिता का मासूम बच्ची ने तुतला कर दिया साथ, लोग हो गए फिदा



