KBP Times

INDI गठबंधन की बैठक में जुटेंगे 23 दल, महंगाई, SIR समेत किन मुद्दों पर होगी बात कांग्रेस ने किया क्लीयर

INDIA Alliance Meeting

INDIA Alliance Meeting: नई दिल्ली में 8 जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन से दल शामिल होंगे इसे लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि INDI गठबंधन की बैठक 23 राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल होंगे. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार, 8 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली INDIA जनबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है.

जयराम रमेश ने पोस्ट में आगे लिखा कि कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है -हालांकि उन्होंने मोदी सरकार की उन नीतियों और कार्रवाइयों का कड़ा विरोध व्यक्त किया है, जो लाखों भारतीयों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही हैं, रोज संविधान पर हमला कर रही हैं, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं, करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं, लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं, निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही हैं। भारत की तरह INDIA जनबंधन अपनी विविधता के साथ एकजुट होकर खड़ा है.

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा कि देश के अंदर दो ही राष्ट्रीय पार्टियां हैं. एक कांग्रेस पार्टी और एक भाजपा,उन्होंने(भाजपा) NDA बना रखा है और हमने INDIA गठबंधन बनाया है.अगर आप चाहते हैं कि भाजपा कोसबक सिखाया जाए,देश बचाया जाए या संविधान बचाया जाए तो आपको कांग्रेस के साथ आना होगा. मेरी ये भी राय है कि जितनी भी छोटी पार्टियां हैं,उनमें से अधिकांश को कांग्रेस के अंदर शामिल कर देना चाहिए.आज देश का यही तकाजा है क्योंकि छोटी पार्टियां देश के अंदर चल नहीं पाएंगी.इन पार्टियों को यदि बचना है तो कांग्रेस के साथ आना होगा और भाजपा का मुकाबला करना होगा.

“प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे उनसे वे मुकर गए”
कांग्रेस नेता अजय उपाध्याय ने कहा कि पिछले कई महीनों से हम देख रहे हैं, 4 मई को चुनाव खत्म हुआ और उसके बाद प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे उनसे वे मुकर गए. आज से नहीं हमेशा से ही वे ऐसा करते रहे हैं. लगातार जनता पर भार डालने का काम उन्होंने किया. जब तेल का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम था तो उस समय जनता को कोई राहत नहीं मिली. आए दिन बढ़ोतरी करते-करते उन्होंने पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ाने का काम किया है.ये निश्चित तौर पर कहीं न कहीं जनता पर भार डालने वाला और महंगाई की मार करने वाला काम है. इससे देश के लोग मुक्ति चाहते हैं. पूरा INDIA गठबंधन चाहता है कि इन विषयों पर सरकार जवाब दे.

यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच’ कभी उनसे डरने वाले नहीं,फिर सड़कों पर उतरेंगे…” अभिजीत दीपके ने बताई अपनी आगे की रणनीति

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2