KBP Times

लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती पर सियासत, RJD का सम्राट सरकार पर हमला, बोले- मरवाना चाहते हैं…

Bihar Politics

Bihar Politics: बिहार में आवास के बाद वीआईपी सिक्योरिटी पॉलिटिक्स हाई है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का आरोप है कि सम्राट सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. जबकि सरकार का कहना है कि समीक्षा करने के बाद सुरक्षा में कटौती की गई है. राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आप लोग भूल जाते हैं लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं और राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद हैं.पहले आवास के नाम पर ढकोसला किया गया,आवास खाली कराएंगे हम, क्या इनकी सदस्यता ब्रेक हुई थी, कैसे करवा सकते हैं?

“क्या आप उन्हें मरवाना चाहते हैं”
शक्ति सिंह ने आगे कहा कि सुरक्षा में कटौती करके क्या आप उन्हें मरवाना चाहते हैं, गोली चलवाना चाहते हैं, आपकी साजिश यही है, लोग डरे हुए लोग हो. राष्ट्रीय जनता दल से अकेले मुकाबला करने की ताकत किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं है. एक करोड़ नब्बे लाख मतदाताओं ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करके मताधिकार का प्रयोग किया है.लोकतंत्र में जनता मालिक होती है.जनता तय करती है पक्-विपक्ष और विपक्ष की मर्यादाओं को चकनाचूर करना चाहते हो, गोली चलवाना चाहते हो. इस तरह की घिनौनी और कलुषित राजनीति लोकतंत्र में नहीं चलती.लोकतंत्र लोक लज्जा से चलता.राजनीतिक सुचता का यह मानदण्ड नहीं है. बिहार के लोगों को यह कतई मंजूर नहीं है.

“जनता के जनादेश का हरण किया है”
RJD नेता ने कहा कि बिहार के लोगों ने जनादेश काम करने के लिए दिया है. आपने जनता के जनादेश का हरण किया है. लेकिन आप (सम्राट चौधरी) लालू परिवार से डरते हैं, इसलिए आपने पूरे परिवार को निशाने पर लिया है. राष्ट्रीय जनता दल से निकल कर के देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले लोगों को यह बात भूलनी नहीं चाहिए कि लालू प्रसाद आज भी उतना ही मजबूत है.आप चाहते हैं कि लालू यादव के पूरे परिवार पर गोली चलवा दें, बीच चौराहे पर मरवा दें. जिस तरह से हाल ही के दिनों में अपने तेजस्वी यादव के काफिले में एक गाड़ी को ठोका गया था, जिसमें वो बाल-बाल बचे थे. यह भूल गए क्या?

“जनता लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कवच है”
राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह घटिया सियासत है,लालू प्रसाद यादव का नाम देश के बड़े नेताओं में आता है.उनकी सुरक्षा में कटौती,उनके परिवार की सुरक्षा में कमी,यह दर्शाता है कि सरकार कहीं न कहीं बदले की भावना से काम कर रही है.लालू प्रसाद यादव,राबड़ी देवी,तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है.जनता सब देख रही है.यह घटिया राजनीति है.आपके सुरक्षा के क्या मानक है? जनता लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कवच है. जबकि ऐसे-ऐसे लोगों को सुरक्षा दी गई जिनकी कोई पहचान तक नहीं. लालू परिवार को अपमानित करने का काम किया जा रहा है. 1 करोड़ 90 लाख लोगों ने आरजेडी को वोट दिया है. जो अपने आका के इशारे पर काम कर रहे हैं उनको मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके और हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2