CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे.एयरपोर्ट से निकलते समय अभिजीत दीपके के हाथ में अंबेडकर की किताब दिखाई दी. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान CJP फाउंडर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए,अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं. वहीं प्रदर्शन की परमिशन मिलने के बाद बड़ी संख्या में युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे हैं. अभिजीत दीपके भी उन युवाओं के बीच पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारी युवा शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं. CJP आज जंतर-मंतर पर NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना पहला बड़ा प्रदर्शन कर रही है.
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने वाली थी. तो उन्हें लगा जैसे वे आजादी के अपने आखिरी पल जी रहे हों. मैं इस मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार था. सरकार सोशल मीडिया से हमारी पोस्ट हटा सकती है, हमें मिटा नहीं सकती. उन्होंने कहा कि दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है. हमें सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीना हो गया, लेकिन ये कार्रवाई करने की बजाय दूसरी चीजों की तरफ ध्यान भटका रहे हैं.
क्या सरकार को युवाओं की आवाज सुनाई दे रहीं है? #cjpprotest pic.twitter.com/acQqDfzfrU
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
अब तक क्या-क्या हुआ
* कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे.
* एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनके हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब थी.
* अभिजीत दीपके सीधे दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए.
* CJP आज जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन कर रही है.
* प्रदर्शन का मुद्दा NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET, SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां हैं.
* पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
* CJP ने प्रदर्शन के लिए 8-सूत्रीय गाइडलाइन जारी की है, जिसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाने, नाश्ता करके आने और तिरंगा, फूल व किताब साथ लाने की अपील शामिल है.
* अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं.
* CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह दिन भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा ले कर रहेंगे #cjpprotest pic.twitter.com/QV4cTjplt5
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026



