KBP Times

8 जून को होने वाली बैठक से पहले इंडी गठबंधन में दरार, DMK ने तोड़ा नाता, BJP ने क्या कहा?

India Bloc Meeting

India Bloc Meeting: नई दिल्ली में 8 जून को इंडिया ब्लॉक की बैठक होने वाली है. उससे पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडू की पार्टी डीएमके ने इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. डीएमके ने कांग्रेस के धोखे को अपने कार्यकर्ताओं का अपमान बताया है. पार्टी ने कहा कि वो ऐसी किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे जिसमें कांग्रेस की मौजूदगी हो. बता दें कि तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डीएमके के साथ छोड़कर विजय थलापति की पार्टी टीवीके के साथ हाथ मिला लिया था. जिसके बाद से दोनों दलों में कड़वाहट बनी हुई है. इससे पहले 8 मई डीएमके ने लोकसभा में अपने सांसदों के बैठने की व्यवस्था को बदलने की मांग भी उठाई थी. पार्टी की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लिखा गया कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन पूरी तरह से खत्म हो चुका है. ऐसे में कांग्रेस सांसदों के साथ उनका बैठना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

BJP ने क्या कहा?
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने DMK के INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने पर कहा कि INDI गठबंधन नाम की इस धरती पर कोई वस्तु नहीं बची है.ये गठबंधन तो कब का खत्म हो चुका है.इसमें तो सब बारी-बारी बिछड़ गए हैं. कई लोग साथ छोड़कर गए हैं. लोकसभा चुनाव में ये दल साथ रहते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में साथ नहीं रहते.INDI गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं बची है.अब DMK ने भी इनका साथ छोड़ दिया है. यहां तक DMK ने सदन में कांग्रेस के सांसदों के साथ बैठने तक को मना कर दिया है. ये हालत हो चुकी है INDI गठबंधन की.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आखिर DMK ऐसा क्यों न करे? कारण यह कि कांग्रेस और DMK ने मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस में सत्ता की भूख ऐसी जगी कि उन्होंने तमिलनाडु में सत्ता के लिए सारी मर्यादा को तोड़ दिया.सत्ता के लिए राहुल गांधी इतने व्याकुल हैं कि भारत में गृह युद्ध भी हो जाए, उनकी मानसिकता यही रहेगी.

“INDIA गठबंधन बरकरार रहेगा”
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने DMK के INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने पर कहा कि कांग्रेस DMK के साथ होने के बावजूद भी वहां सरकार बनाने की कोई गुंजाइश नहीं थी. कांग्रेस ने यह बात ध्यान में रखते हुए अपना फ़ैसला लिया कि BJP इस स्थिति का फ़ायदा उठाएगी.उन्हें समझाना होगा, INDIA गठबंधन बरकरार रहेगा.

“INDIA गठबंधन एक परिवार है”
शिवसेना UBT आनंद दुबे ने कहा कि जब परिवार होता है, तो परिवार में अनबन होती है. हमारा INDIA गठबंधन एक परिवार है. उसमें बहुत सारे दल एक-दूसरे के खिलाफ बात करते हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, TMC और कांग्रेस में कभी अनबन हो जाती है. अभी DMK थोड़ी नाराज़ है, हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे. अगर INDIA गठबंधन एक परिवार है और परिवार को आगे बढ़ाना है तो अपने व्यक्तिगत लाभ-हानि को भूलना पड़ता है.DMK की नाराज़गी स्वाभाविक है. कई बार बड़े मिशन के लिए छोटी-छोटी चीज़ों को भूलना पड़ता है, हम चाहेंगे कि वे बैठकर बातचीत करें और जो उनकी दूरियां, नाराज़गी है वह दूर हों.

यह भी पढ़ें: देश में इस साल बढ़ेगी महंगाई, घटेगी विकास दर, RBI गवर्नर ने किया बताई वजह?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2