KBP Times

खान सर कोचिंग मामले में नया मोड़, गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त

khan sir guards

Khan Sir: पटना में प्रशासन की ओर से अब असली राजनीतिक खेल शुरु हो गया है। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर्स के बीच हुए विवाद में जो पहले समाचार सामने आए थे उनके मुताबिक खान सर के गार्ड के साथ मारपीट करने और खान सर के संचालक की ओर से ज्ञान ंिबदु कोचिंग सेंटर के निदेशक के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दी जाना बताया गया था। लेकिन 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों के हथियार भी सत्यापन के लिए जब्त किए हैं। फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में नई एफआईआर दर्ज की गई है।

छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

खान सर से भी कोचिंग के अंदर पुलिस ने पूछताछ की है। इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। कैंडल जलाकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए।

2 जून की रात का मामला

2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई।

मामला यहां पलटा

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विडियो में खान सर के गार्ड पर फायरिंग करने का आरोप है। अब पुलिस ने खान सर से पूछताछ की है।

वीडियो में गार्ड के साथ मारपीट करते दिखे थे लोग

बुधवार को हमला के सीसीटीवी फुटेज भी आया। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत के भारत लौटने से पहले माता-पिता ने छोड़ा घर, क्या बताई वजह?

यह भी देखें: #Jaipur: हाथोज गांव में विकास सिर्फ वादों तक! | पानी, सड़क और बिजली की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2