KBP Times

हेलीकॉप्टर के सामने आर्मी कैप्टन ने घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, Video Viral

Viral Video

Viral Video: देश सेवा का सपना पूरा करने वाले एक युवा आर्मी कैप्टन ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को और भी यादगार बना दिया. सेना की एविएशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया. इस भावुक और रोमांटिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.लोग इस खूबसूरत मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KBP Times (@kbptimes)

आर्मी कैप्टन ने प्रोफेशनल उपलब्धि को बनाया यादगार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक आर्मी कैप्टन अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं.यह खास पल नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद का बताया जा रहा है.

हेलीकॉप्टर के सामने किया शादी का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार,कैप्टन भारत भारद्वाज ने आर्मी एविएशन की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की थी. र्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को वहां बुलाया और एक खास सरप्राइज देने की योजना बनाई.वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत आरुषि को एक हेलीकॉप्टर के सामने लेकर आते हैं.इसके बाद वह अचानक घुटनों के बल बैठ जाते हैं और अंगूठी निकालकर शादी के लिए प्रपोज करते हैं.

आरुषि ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया प्रस्ताव
अचानक मिले इस सरप्राइज से आरुषि कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं.हालांकि,उन्होंने मुस्कुराते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं.वहां मौजूद साथी अधिकारी,दोस्त और परिवार के सदस्य इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.कई लोगों ने इसे प्यार और देश सेवा का खूबसूरत संगम बताया है.एक यूजर ने लिखा-कैप्टन ने एक ही दिन में दो बड़ी खुशियां हासिल कर लीं.वहीं दूसरे यूजर ने इसे जिंदगी का सबसे यादगार पल बताया.हालांकि कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर ऐसे निजी पलों को रिकॉर्ड किए जाने पर सवाल भी उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: भूसा खाते युवक का VIDEO वायरल, देखकर लोग बोले- अब इंसान भी खाने लगे चारा!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2