KBP Times

शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री?

West Bengal Cabinet Expansion

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी सरकार का आज (1 जून) पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है. बीजेपी सरकार के गठन के 3 सप्ताह बाद आज सोमवार को प्रदेश को पूर्ण मंत्रिपरिषद मिल गया है. लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, 19 विधायकों को राज्य मंत्री और 3 विधायकों को राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है. 35 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब बंगाल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है. इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अशोक कीर्तनिया, दिलीप घोष, क्षुदीराम टुडू और अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.

किस-किस ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ?
मनोज कुमार उरांव,जगन्नाथ चट्टोपाध्याय,शरद्वत मुखर्जी,अनूप कुमार दास,दीपक बर्मन,अर्जुन सिंह,दूध कुमार मंडल,गौरी शंकर घोष,स्वपन दासगुप्ता,कल्याण चक्रवर्ती,अजय पोद्दार,तपस रॉय और डॉ.शंकर घोष ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है.

कौन-कौन बने राज्य मंत्री?
पूर्णिमा चक्रवर्ती,सुमना सरकार,कौशिक चौधरी,अमिया किस्कू,भास्कर भट्टाचार्य,मौमिता बिस्वास मिश्रा,दिवाकर घरामी,उमेश राय,कलिता माझी,गर्गी दास घोष,बिराज बिस्वास,दीपांकर जाना,जोएल मुर्मू,हरे कृष्ण बेरा,आनंदमय बर्मन,अशोक डिंडा,नदियार चंद बाउरी,विशाल लामा और शांतनु प्रमाणिक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है.

राजेश महतो, डॉ. इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली.

अभी 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं
संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या विधानसभा की कुल संख्या के 15 प्रतिशत तक सीमित है. बंगाल में 294 विधायक है. ऐसे में सरकार में 44 मंत्री हो सकते हैं. आज हुए शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है. तय सीमा के आधार पर तीन मंत्री और बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जून महीने के पहले ही दिन महंगाई की नई मार, कमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तो 5 KG वाला 11 रुपये महंगा हुआ

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2