KBP Times

स्कूल लेक्चरर परीक्षा के लिए आज से स्पेशल ट्रेन, हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

school lecturer exam

School lecturer : राज्य में आयोजित स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा देने आने वाले हजारों अभ्यार्थियों को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आज से जयपुर-रेवाड़ी के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी ट्रेन का अस्थायी रूप से ढेहर का बालाजी तक विस्तार किया गया है। रेलवे की इस व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। यह परीक्षा राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित की जा रही है।

शेखावाटी और हरियाणा के अभ्यार्थियों को सुविधा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त ट्रेन संचालन और ट्रेन के रूट विस्तार से जयपुर, शेखावाटी, अलवर तथा हरियाणा क्षेत्र से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन नंबर 09727 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल 31 मई से 3 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से शाम 7रू10 बजे रवाना होकर रात 12रू50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09728 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 1 जून से 4 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 1रू30 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और खैरथल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।

रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक किया गया विस्तार

रेलवे ने रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक अस्थायी विस्तार भी किया है। यह व्यवस्था 31 मई से 5 जून तक कुल पांच ट्रिप के लिए लागू रहेगी। ट्रेन नंबर 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी 31 मई से 4 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 3-10 बजे रवाना होकर रात 11-05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 54803 ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी 1 जून से 5 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से सुबह 4-35 बजे रवाना होकर दोपहर 12-30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार रेवाड़ी से सीकर के बीच ट्रेन के सभी मौजूदा स्टॉपेज यथावत रहेंगे। वहीं सीकर से ढेहर का बालाजी के बीच यह ट्रेन पलसाना, रींगस और चौमूं सामोद स्टेशनों पर भी रुकेगी।

यह भी पढ़ें : कुवैत से इंडक्शन चूल्हे में छिपाकर लाया करोड़ों रुपये का अवैध सोना जब्त

यह भी देखें : “हम आतंकवादी थे क्या?” राजस्थान यूनिवर्सिटी विवाद पर RLP की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2