KBP Times

“अगली सरकार भाजपा की होगी…” पंजाब BJP अध्यक्ष नियुक्त होने पर केवल सिंह ढिल्लों का पहला बयान

Punjab New BJP President

Punjab New BJP President: पंजाब भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमें पंजाब की उन्नति तरक्की के लिए काम करना है. पंजाब नंबर-1 राज्य था, उसको दोबारा नंबर-1 बनाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत, जैसे भारत में तरक्की हो रही है. उसी तरीके से पंजाब में भी तरक्की होनी चाहिए. पंजाब नंबर-1 होता था वो 19वें नंबर पर चला गया है. हरियाणा में किसानों को 21 फसलों पर एमएसपी मिल रही है. हम भी देंगे. पंजाब में अब दो फसलों पर MSP मिल रही है. हम 21 फसलों पर देंगे. नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करेंगे. पंजाब थका पर टूटा नहीं. पंजाब में भाईचारा-सभ्यचार एक है. राजा रणजीत सिंह की तरह, सरकार-ए-खालसा, सबको एक निगाह से देखा जाएगा, ये भारतीय जनता पार्टी का पहला उसूल है. जात-पात से ऊपर उठकर हम सबकी इज्जत करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे, पंजाब में अगली सरकार भाजपा की होगी.

केवल सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और पैगंबरों की धरती है. यहां जात-पात तो कोई है ही नहीं. सबको साथ लेकर चला जाता है. सबको साथ लेकर चला जाएगा. हमारे पंजाब में हिंदू और सिख सब भाईयों की तरह रहते हैं. पंजाब के भाईचारे कभी कोई प्रोब्लम नहीं आई.

विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए केवल ढिल्लों को पंजाब का नया अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले सुनील जाखड़ को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था. लोकसभा चुनाव के बाद जाखड़ ने इस्तीफा दिया था. लेकिन बीजेपी ने इसे स्वीकार नहीं किया था. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केवल ढिल्लो के प्रधान बनने की पैरवी कर रहे थे. ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का भी करीबी माना जाता है. पंजाब के अलावा बीजेपी ने हरियाणा दिल्ली और त्रिपुरा में भी प्रधान बदले हैं. हरियाणा में अर्चना गुप्ता, दिल्ली में पूर्व सांसद हर्ष मल्होत्रा और त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अब सुनील जाखड़ का क्या होगा?
सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद अब उनका क्या होगा यह सबसे बड़ा मुद्दा है. सुनील जाखड़ ने पॉलिटिक्स की शुरुआत कांग्रेस से की थी. अब पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर वे एग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने अचानक उनकी कुर्सी छीन ली. अब यह स्पष्ट नहीं है कि जाखड की क्या भूमिका होगी. ऐसा संभव है कि चुनाव के साथ बीजेपी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में कोई अहम पद दे सकती है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जानें कहां किसे मिली जिम्मेदारी?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2