KBP Times

कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, DK शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी, सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा

DK Shivkumar

DK Shivkumar : कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार को बिठाने की तैयारी है। कांग्रेस नेतृत्व ने वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ बैठक कल की थी। जानकारी मिली है कि सिद्वारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीएम बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से सीएम पद से इस्तीफा देने का कहा और उन्हें राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया। साथ ही उन्हें दिल्ली में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका निभाने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समर्थकों से चर्चा के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि वे हाईकमान का फैसला मानेंगे। उन्होंने गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है। इसी दिन सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इससे पहले बैठक में शामिल रहे पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर चर्चा हुई। दरअसल कर्नाटक कांग्रेस में एक साल से सीएम पद पर खींचतान जारी है। डीके समर्थकों का दावा है कि 2023 में केंद्रीय नेतृत्व ने ढाई-ढाई साल की सत्ता का फॉर्मूला दिया था।

शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा

सूत्रों के मुताबिक पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा।

सिद्धारमैया के बेटे मंत्री बन सकते हैं

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 2028 के चुनाव के हिसाब से नए सिरे से तैयार करना चाहती है। नेतृत्व जानता है कि अधिकतर विधायक सिद्धारमैया के साथ हैं। वे कांग्रेस के एकमात्र ओबीसी सीएम भी हैं। ऐसे में, पार्टी ये बदलाव बेहद सावधानी से करना चाहती है, ताकि सिद्धारमैया का सम्मान बना रहे और बगावत की स्थिति न बने। बिहार में भाजपा के अपनाए फॉर्मूले की तर्ज पर सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री पद भी दिया जा सकता है। सिद्धारमैया ने इस प्रस्ताव पर विचार के लिए समय मांगा है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि वे इसी हफ्ते इस्तीफा दे सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में थीं। मंगलवार की बैठक में प्रियंका भी मौजूद थीं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। सिद्धारमैया तब 80 साल के हो जाएंगे। चेहरा बदलकर पार्टी सत्ता-विरोधी भावना भी थामना चाहेगी।

दिल्ली जाना जरूरी होता है

सोमवार रात को दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा था- हाईकमान ने बुलाया है, इसलिए आया हूं। बैठक का एजेंडा क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वेणुगोपाल ने फोन कर समय और तारीख बताई थी। वहीं शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था- कुछ परिस्थितियों में दिल्ली जाना जरूरी हो जाता है, इसलिए जा रहा हूं।

2.5 साल पूरे होने के बाद से अटकलें

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। कुछ विधायक जो डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं। शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे। पार्टी के अंदरूनी हलकों में यह भी माना जा रहा है कि यदि हाई कमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो इससे सिद्धारमैया के पूरे कार्यकाल (5 साल) तक टिके रहने का संकेत मिल सकता है, जो शिवकुमार की सीएम बनने की संभावनाओं को कम कर देगा।

यह भी पढ़ें : बंगाल में अवैध नागरिकों का पलायन शुरु, हाकिमपुर चेक पोस्ट पर हुए जमा

यह भी देखें: प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2