KBP Times

16वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, 30 दिन की पैरोल मिली, सिरसा आश्रम में रहेगा

Ram Rahim Parole

Ram Rahim Parole: साध्वियों के यौन उत्पीड़न और एक पत्रकार की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में है. उसे 30 दिन की पैरोल मिली है. साल 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से राम रहीम 15 बार पैरोल व फरलो पर आ चुका है. आज 26 मई को उसे 16वीं बार पैरोल मिली है. सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है. जेल से बाहर आते ही हरियाणा पुलिस ने उसे सुरक्षा के घेरे में ले लिया.

सुरक्षा कारणों और स्थानीय कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राम रहीम को पुलिस के बड़े काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया. इसी साल 5 जनवरी को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी. पैरोल अवधि पूरी होने पर उसे वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया था. वहीं आज पैरोल मिलने के बाद सिरसा में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर हैं. दूसरी तरफ सिरसा डेरे में तैयारियां शुरू हो गई है और साध-संगत व डेरा प्रेमी तैयारी में जुटे हैं.

पैरोल-फरलो का टाइमलाइन रिकॉर्ड
अक्टूबर 2020 – 1 दिन की पैरोल
मई 2021 – 1 दिन की पैरोल
फरवरी 2022 – 21 दिन की फरलो
जून 2022 – 30 दिन की पैरोल
अक्टूबर 2022 – 40 दिन की पैरोल
जनवरी 2023 – 40 दिन की पैरोल
जुलाई 2023 – 30 दिन की पैरोल
नवंबर 2023 – 21 दिन की फरलो
जनवरी 2024 – 50 दिन की पैरोल
अगस्त 2024 – 21 दिन की फरलो
अक्टूबर 2024 – 20 दिन की पैरोल
जनवरी 2025 – 30 दिन की पैरोल
अप्रैल 2025 – 21 दिन की फरलो
अगस्त 2025 – 40 दिन की पैरोल
जनवरी 2026 – 40 दिन की पैरोल
मई 2026 – 30 दिन की पैरोल

2017 से जेल में बंद है राम रहीम
25 अगस्त 2017 को राम रहीम को साध्वियों से यौन उत्पीड़न से संबंधित 2 मामलों में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद 17 जनवरी 2019 को राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. अक्तूबर 2021 में सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 3 साल बाद कोर्ट ने उसे इस मामले से बरी कर दिया था.

यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, महंगाई का डबल अटैक, जानें कितने बढ़े रेट?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2