Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को 2 राउंड फायरिंग हुई। शुरूआती जांच के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया
फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के टप्च् घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है।
कनाडा में स्थित कैप कैफे पर भी हो चुकी है गोलीबारी
कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के श्ज्ञंच’े ब्ंमिश् के बाहर भी दो बार गोलीबारी हो चुकी हैं। कनाडा में हुई उन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक संगठनों ने ली थी। अब घर पर हुई फायरिंग में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के तार भी उन्हीं पुराने मामलों या किसी अंतरराष्ट्रीय फिरौती/धमकी से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें : “प्रधानमंत्री की वो कौन सी मजबूरियां…” पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने पर अरविंद केजरीवाल ने खड़े किए सवाल
यह भी देखें : Cockroach Janta Party का सच क्या है? युवाओं की आवाज़ या बड़ा प्रोपेगेंडा? | CJP Explained



