KBP Times

“महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला…” पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Price Hike: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला. पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं, ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे. मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था, पर पीएम मोदी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया और, ये बढ़त होती ही जाएगी. महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार.

10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 25 मई को फिर बढ़ोतरी हुई है. 10 दिनों में चौथी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं. आज सोमवार को पेट्रोल में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है. वहीं इससे पहले सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर के बढ़ाए गए थे. इसके बाद दूसरे बढ़ोतरी 19 मई को हुई, पेट्रोल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया. तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल की कीमतों में लगभग 87-91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

“आम आदमी की जेब काट रही है”
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज कच्चे तेल की कीमत गिरकर $98.6 प्रति बैरल हो गई है. BJP पेट्रोल और डीज़ल की कीमत 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर बढ़ाकर आम आदमी की जेब काट रही है. हमारे पास इस बारे में एक बड़ा खुलासा है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें 100 रुपए पार चला गया है और मुंबई में 111 रुपए तक पहुंच गया हैं. एक तरफ आप दावा करते हैं कि देश में कोई कमी नहीं है, दूसरी तरफ आप कीमतें बढ़ाते जा रहे हैं. मैं बस PM मोदी से इतना कहना चाहता हूं कि जनता को सांप्रदायिकता का इंजेक्शन लगाकर और फिर आप उनके साथ जो कुछ कर रहे हैं आने वाली पीढ़ियां आपको कभी माफ़ नहीं करेंगी.

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कब थमेगा सिलसिला? दिल्ली में तेल ₹102 पार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2