KBP Times

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो दिल्ली में PM से मिले, 25 मई को जयपुर आएंगे

Marc Rubio foreign minister

Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, रणनीतिक तकनीक और इंडो-पैसिफिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और ईरान संकट पर भी बातचीत हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलिसन हूकर भी मौजूद थीं। रूबियो की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के चीन दौरे के सिर्फ 7 दिन बाद हो रही है। ईरान के साथ तनाव भरे माहौल के बीच 25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो जयपुर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रूबियो 25 मई को दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे और 26 मई सुबह 6.30 यहां से रवाना होंगे। इस दौरान वह आमेर महल सहित शहर के प्रमुख टूरिस्ट पैलेस का दौरा करेंगे। वह 25 मई को दोपहर 3 बजे आमेर महल पहुंचेंगे।

स्वागत की विशेष तैयारियां

आमेर महल पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उनका स्वागत करेंगी। आमेर महल के जलेब चौक में उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को भी तैयार किया जा रहा है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए आमेर महल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, लाइटिंग और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दौरे के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा जयपुर के पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

पुलिस अलर्ट

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के दौरे को लेकर जयपुर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभावित रूट और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां होटल, पर्यटन स्थल और वीवीआईपी मूवमेंट वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट और आम जनता की आवाजाही को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।

विदेश मंत्री का दो दिवसीय दौरा

बताया जा रहा है कि मार्काे रूबियो 24 से 26 मई तक भारत के अलग-अलग शहरों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका नई दिल्ली, जयपुर, आगरा और कोलकाता जाने का कार्यक्रम है। भारत दौरे के दौरान वे कई अहम बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR, PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, अजय राय बोले- फर्जी AI वीडियो…

यह भी देखें : जयपुर के सरदारपुरा गांव में विकास की पोल खुली! टूटी सड़क और योजनाओं से परेशान किसान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2