KBP Times

“आर्थिक तूफान आ रहा है, PM मोदी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं…” राहुल गांधी ने बोला हमला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Raebareli Visit: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकोनॉमी का जो स्ट्रक्चर बदला है. उससे अब आर्थिक तूफान आ रहा है. उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा. दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा. वो अपने महलों में बैठे रहेंगे, उत्तर प्रदेश की जनता और युवाओं को पूरा का पूरा शौक लगेगा. आर्थिक शौक आ रहा है वह अदाणी, अंबाणी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा. वो उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा. ऐसा शौक लगेगा, जो कई सालों पहले तक नहीं हुआ, बहुत कठिन समय आ रहा है. एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं, ये हालत है.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को एक चीज समझनी है कि इलेक्ट्रिक वाहन मुश्किल नहीं हैं, मुश्किल तो महंगाई और बेरोज़गारी है. हमें नहीं पता कि वे किस दुनिया में जी रहे हैं कि वे लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं. अभी उन्हें मज़दूर वर्ग, किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे कारोबारियों की रक्षा करनी चाहिए. हम उनसे कह रहे हैं कि एक तूफान आ रहा है. वे कार्रवाई करें और देश की रक्षा करें लेकिन वे कुछ और कर रहे हैं.

एक्स पर पोस्ट कर बोला हमला
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमें आजकल बहुत अच्छी जानकारी मिल रही है. पीएम मोदी, क्या नॉर्वे ने आपके व्यक्तिगत अनुरोध पर अडानी को अपने पेंशन फंड की ब्लैक लिस्ट से हटाने पर सहमति जताई?

लोकसभा चुनाव के बाद 7वीं बार रायबरेली दौरे पर हैं राहुल गांधी
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं. सुबह साढ़े 11 बजे राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे. जहां उनका यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और बैनर-पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए. लखनऊ से रायबरेली जाते हुए राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए. इस दौरान पुजारी ने उन्हें माला पहनाई, प्रसाद दिया. इसके बाद कांग्रेस सांसद बछरावां पहुंचे यहां उन्होंने सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्धाटन किया. गांव के लोगों से बातचीत की.

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुकी हैं. आज उनका सातवां दौरा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के दौरे का फोकस संगठन की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों पर होगा. राहुल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CM योगी की सड़क पर नमाज न पढ़ने देने वाली चेतावनी पर भड़की कांग्रेस, कहा- अगर हिम्मत है तो…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2