KBP Times

वीडी सतीशन ने केरलम के 31वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, 20 MLA बने मंत्री

Kerala New CM Oath News

Kerala New CM Oath News: तिरुवनंतपुरम के सेंट्रेल स्टेडियम में आज(18 मई) कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. उनके साथ 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है. इसके अलावा 20 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. 14 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है. इसमें एन शमसुद्दीन, सीपी जॉन, के.एम.शाजी, वी.ई. अब्दुल गफूर, पी.के. बशीर, पी.सी. विष्णुनाथ, टी. सिद्दीकी, ओ. जे . जनीश, रोजी एम. जॉन, के.ए. थुलसी और बिंदु कृष्णा शामिल है. तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है. केरल विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. शपथ ग्रहण से पहले वी.डी. सतीशन उन गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जो आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए.

10 दिन तक सीएम फेस को लेकर बना रहा था सस्पेंस
बता दें कि केरलम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था. प्रदेश में UDF की सरकार बनी. कांग्रेस प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. लेकिन सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हो गई. सीएम फेस के लिए वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेत्रिथला का नाम सबसे आगे था. राहुल गांधी की पहली पसंद केसी वेणुगोपाल थे. लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां वीडी सतीशन की नाम पर अड़ी थीं. कांग्रेस समर्थकों ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में पोस्टर भी लगाए थे. इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाए, यहां फिर नहीं जीतोगे. वायनाड अगला अमेठी होगा. कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस आलाकमान को चेताया अगर केसी वेणुगोपाल सीएम बने तो ठीक नहीं होगा.

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची नेताओं ने क्या कहा?
केरल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं. हमने एक और सरकार बना ली है. इस तरह हमने केरल और तमिलनाडु दोनों में भाजपा को सीमित कर दिया है. पूरा दक्षिण भारत कांग्रेस के साथ है और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नेतृत्व हमारे साथ है.

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह केरल के लिए एक नई शुरुआत है, हम 10 साल बाद राज्य में सत्ता में आए हैं.

यह भी पढ़ें: सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए उतरकर भागे यात्री, मची अफरा-तफरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2