SIR : चुनाव आयोग ने देश में SIR के तीसरे फेज की घोषणा करते हुए गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन की घोषणा की है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन होगा। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। एसआईआर के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में टीवीके ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।
करीब 4 लाख बीएलओ 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट तैनात होंगे
चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे फेज की एसआईआर प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी तैनात होंगे। बीएलओ की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट भी शामिल रहेंगे।
3 राज्यों-यूटी को छोड़कर पूरे देश में पूरा होगा एसआईआर
SIR के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीनों बचे हुए राज्यों में खराब मौसम और जनगणना के कारण एसआईआर के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। तीसरे फेज में एसआईआर वाले राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोटर हैं। दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में वोटरों की संख्या सबसे कम है।
यह भी पढें : मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, कई घायल, 20-25 फीट दूर जा गिरे शवों के टुकड़े
यह भी देखें : 13 मई 2008 जयपुर की वो खौफनाक शाम जिसे आज भी कोई नहीं भूल पाया | KBP Times



