KBP Times

बंगाल, असम में BJP के मुख्यमंत्रियों ने शपथ तक ले ली, केरल में कांग्रेस तय नहीं कर पाई CM

Kerala CM Suspense

Kerala CM Suspense: बीती 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए. जिसके बाद पहले पश्चिम बंगाल और फिर असम में बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्रियों को शपथ दिला दी है. लेकिन दूसरी तरह 10 दिन बीत जाने के बाद भी केरल में कांग्रेस अपना सीएम तय नहीं कर पाई है. 12 मई को रात 3 बजे तक मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग भी चली, लेकिन सीएम का नाम फाइनल नहीं हो पाया. इसी बीच जयराम रमेश ने दावा किया है कि 14 मई को केरल सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

कौन-कौन है सीएम पद के दावेदार?
राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद केसी वेणुगोपाल, केरल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता वीडी सतीशन और पार्टी के सबसे अनुभवी रमेश चेन्नीथला सीएम पद के दावेदार है. बीते पांच दिनों से सीएम तय करने के लिए मीटिंग चल रही है. जिसकी वजह से केरल में कांग्रेस पार्टी टूटने की हालत में हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस आलाकमान केसी वेणुगोपाल को सीएम बनाना चाहता है. लेकिन सतीशन और रमेश चेन्नीथला इसके विरोध में है. कांग्रेस के समर्थक सतीशन के साथ हैं. लेकिन विधायकों का समर्थन वेणुगोपाल को हासिल है. 2011 में रमेश चेन्नीथला ने दावा किया था कि आगे उन्हें बड़ा पद मिलेगा, हो सकता है दो बड़े दावेदारों के बीच वो बाजी मार लें.

राहुल गांधी भी हुए एक्टिव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल का सीएम तय करने के लिए 12 मई को रात 3 बजे तक मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग भी चली. राहुल गांधी भी पिछले 3 दिनों से काफी एक्टिव हैं वो केरल कांग्रेस के नेताओं, समर्थकों और सहयोगी पार्टियों से बात कर रहे हैं. लेकिन फिर में सीएम पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है. आखिरी फैसला राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ही करेंगे. सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी सीएम दिल्ली से चुनकर नहीं भेजना चाहते. वे चाहते हैं कि फैसला सबकी सहमति से हो. इसलिए सहयोगी दलों और सिविल सोसायटी की भी राय ली जा रही है.

“राहुल-प्रियंका दोबारा यहां से जीत नहीं पाओगे”
इसी बीच कांग्रेस में टूट का एक संकेत वायनाड से मिला है. वायनाड 15 साल से कांग्रेस की सुरक्षित सीट है. 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में हार गए थे, लेकिन वायनाड में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी. अब केरल में सीएम पद के लिए फंसे पेंच के बीच पोस्टर लगे हैं- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे. वायनाड अगला अमेठी होगा. ये पोस्टर कांग्रेस समर्थकों ने लगाए हैं. उन्होंने कांग्रेस आलकमान को चेताया है कि अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया तो ठीक नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- “अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं’

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2