KBP Times

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन, वजह पर सस्पेंस, सपा सुप्रीमो बोले- कानूनी रास्ता अपनाएंगे…

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज बुधवार को निधन हो गया. सुबह 6 बजे के करीब प्रतीक का साला अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन के समय प्रतीक की पत्नी बीजेपी नेता अपर्णा असम में थीं, वे असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ में गई थीं. अभी 38 वर्षीय प्रतीक की मौत की वजह पता नहीं चल पाई है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी(KGMU) में पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक के शव को घर ले जाया जाएगा.

सूत्रों की मानें तो प्रतीक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. छोटे भाई का शव देखने के लिए अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे. उन्होंने प्रतीक के ड्राइवर को अंदर बुलाकर बातचीत की. उन्होंने बाहर आकर कहा कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं परिवार के लोग जो कहेंगे, हम मानेंगे. बता दें कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुए थी. 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ था. 1990 में साधना और चंद्र प्रकाश का तलाक हो गया था. 2003 में मुलायम सिंह ने साधना से शादी की थी और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था.

“हमें इस बात का बहुत दुख है”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है. आज वे हमारे बीच नहीं है. हमें इस बात का बहुत दुख है. वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे. यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं. कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे, हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

CM योगी ने जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

“जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है”
समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव के निधन पर कहा कि मैं बस इतना कह सकता हूं कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया और अभी उनका पोस्टमॉर्टम हो रहा है. आम तौर पर सामान्य स्थितियों में पोस्टमॉर्टम नहीं होता, संदिग्ध परिस्थितियों में ही पोस्टमॉर्टम किया जाता है. इसलिए, जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है?

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने देशवासियों से की 1 साल तक विदेश न जाने की अपील, खुद 5 देशों के यात्रा पर, जानें क्यों खास?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2