KBP Times

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने थलापति विजय, TVK के नौ विधायक बने मंत्री, पहला ऑर्डर 200 बिजली फ्री

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. रविवार सुबह 10:15 मिनट बजे तमिल में शपथ ली. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे. थलापति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे. इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वहीं पढ़ें जो लिखकर दिया है. सीएम विजय के अलावा 9 और मंत्रियों ने शपथ ली. जिसमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, सेल्वी एस. कीर्तना, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और डॉ. टीके प्रभु के नाम शामिल है. मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक TVK के विधायक हैं. 29 वर्षीय सेल्वी कीर्तना तमिलनाडु कैबिनेट की सबसे छोटी उम्र की मंत्री बनीं हैं.

विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहले डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली सप्लाई, ड्रग्स से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स शामिल है. विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, TVK नेताओं और पार्टी के समर्थकों के साथ अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया.

“मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं”
शपथ ग्रहण के बाद जोसेफ विजय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में कैसे शुरू करूं या क्या कहूं. मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं. मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह आपके भाई की तरह आया हूं. आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा में एक बड़ी जगह दी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. एडमिनिस्ट्रेशन में आने के बाद ही कोई सही मायने में हालात और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों को समझ सकता है. लेकिन मैं ईमानदारी और पक्के इरादे के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं. मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी और महिलाओं को टारगेट करने वाले क्राइम के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा. ड्रग्स से परेशान लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. हम उन्हें बचाने और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए काम करेंगे और एक हेल्दी समाज बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका वार्ता की नई पहल, अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है अहम बैठक

राज्यपाल को 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा
बता दें कि शनिवार शाम को थलापति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से लोकसभा में मुलाकात की थी. जहां उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. बहुमत साबित करने के लिए विजय को 118 विधायकों की जरूरत थी. विजय ने TVK 108, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 विधायकों के नाम का समर्थन पत्र सौंपा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2