KBP Times

थलापति विजय की गवर्नर से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश, TVK के पास 121 हुई विधायकों की संख्या

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay News: एक्टिंग छोड़कर राजनीति में एंट्री करने वाले थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में तहलका मचा दिया है. विजय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. तमिलनाडु चुनाव में विजय ने राजनीति के धुरंधरों के पसीने छुड़ा दिए हैं. TVK सबसे ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. तमिलनाडू में कुल 234 सीटें है. जिसमें से TVK ने 108 सीटें जीती हैं. लेकिन बहुमत के आकंड़े से दूर रह गए. ऐसे में TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है. जिसके उनके बाद पास विधायकों की संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है. राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है. जिसके बाद आज शनिवार को थलापति विजय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे. राज्यपाल को उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन का लेटर सौंपा. इसके बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है.

लगातार चौथे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था. जिसके बाद विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थी. लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 कदम दूर रह गए. विजय ने सरकार बनाने के लिए बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और आज शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की. लेकिन राज्यपाल ने संख्या पूरी न होने के चलते विजय को वापस लौटा दिया था. शनिवार को VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK को अब 121 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है. इससे पहले विजय थलापति को कांग्रेस, CPI, CPI(M) का समर्थन मिल चुका है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में पिक्चर क्लियर, विजय थलापति बनेंगे CM, VCK ने टीवीके को सौंपा समर्थन पत्र

कब क्या हुआ?
4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया. विजय की पार्टी ने 234 सीटों में से 108 सीटें जीतीं. DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं. लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत किसी को नहीं मिला.
5 मई कांग्रेस ने डीएमके से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया. इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई. लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी.
6 मई विजय राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गए, लेकिन राज्यपाल ने बहुमत की संख्या पूरी न होने की वजह से उन्हें वापस लौटा दिया.
7 मई लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया. विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की. राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा.
8 मई विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया. विजय लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की. जिसकी वजह से शपथ ग्रहण भी टल गया.
9 मई IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया. दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं. इनके समर्थन से अब विधायकों की संख्या 121 हो गई है. बहुमत 118 से 3 ज्यादा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2