KBP Times

ममता के साथ कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, सुवेंदु अधिकारी बोले- हम बोलते कम हैं काम ज्यादा करते हैं..

West Bengal New CM

West Bengal New CM:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया. इस दौरान नए विधायकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया. वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी सैकड़ों उदाहरण हिंसा के उसके बीच में भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने हमें जो प्रचंड विजय दी है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं. पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे.

अमित शाह ने कहा कि 23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है. सूपड़ा साफ हो चुका है. मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है. उन्होंने कहा कि 23 जिलों में से 20 जिलों में भाजपा नंबर एक पार्टी बनी है एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां हमारा विधायक नहीं हो. मैं भावनीपुर की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं सुवेंदु अधिकारी ने गत चुनाव में ममता दीदी को नंदीग्राम में हराया था. मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था वह कह रही थी कि मैं इनके गढ़ में लड़ने चली गई और दीदी इस बार सुवेंदु दा ने तो आपको आपके गढ़ में आकर हराया है.

“चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम कर दो”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कई साल से कांग्रेस पार्टी कई जगह चुनाव नहीं जीत रहे हैं. अभी भी उनको मालूम पड़ गया कि चुनाव जीतना असंभव है तो चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम कर दो इसलिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी हार को छिपाने के लिए कभी EVM, कभी वोट चोरी, कभी मतदाता सूची, कभी SIR ये सब कीचड़ उछालने का प्रयास हो रहा है. मगर मैं आज कांग्रेस को कहने आया हूं कि हम 2014 से शासन में आए हैं तमिलनाडु में 1967 से आपको कोई सीएम नहीं बन पाया है ये सभी वोट चोरी थी क्या? बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना है ये भी वोट चोरी थी क्या? सिक्किम में 82 साल से आपका सीएम नहीं बना है ये भी वोट चोरी थी क्या?

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बाद लेफ्ट, VCK का विजय को मिला समर्थन, बहुमत के लिए 118 MLA पूरे, थलापति का CM बनना तय

“हर जगह कांग्रेस के खिलाफ बहुमत”
उन्होंने कहा कि बिहार में 36 साल से और गुजरात में 30 साल से आपका सीएम नहीं बना है ओडिशा में 26 साल से, नागालैंड में 23 साल से, महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है अगर ये सभी वोट चोरी है तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं. कांग्रेस पार्टी को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है राहुल गांधी के नेता बनने के बाद देश की जनता हर जगह कांग्रेस के खिलाफ बहुमत दे रही है राहुल गांधी के नेतृत्व में INDI गठबंधन फिर से टूटने की शुरूआत हो रही है.

“हम कम बोलते हैं और ज्यादा काम करते हैं”
वहीं भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन सभी को पूरा करने के लिए काम करेगी. हम केवल बातों में विश्वास नहीं करते, भारतीय जनता पार्टी कर्मों से परिणाम देने में विश्वास करती है. हम कम बोलते हैं और ज्यादा काम करते हैं. आज मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में हमारी सरकार और संगठन पार्टी की विचारधारा और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक भावना के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे. हम अपने घोषणापत्र में किए गए हर वादे को निर्धारित समय के भीतर पूरा करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2