KBP Times

तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, TVK कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, स्टालिन का फैसला बदल सकता है विजय की किस्मत

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay News:तमिलनाडू में सरकार पर सस्पेंस बरकरार है. थलापति विजय की पार्टी TVK, DVK हो या फिर AIADMK किसी के पास भी बहुमत नहीं है. वैसे, तो इस विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन उनके पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है. जिसके वजह से राज्यपाल उन्हें सरकार बनने का मौका नहीं दे रहे हैं. ऐसे में विजय फंसे हुए नजर आ रहे हैं कि किसके साथ मिलकर सरकार बनाए. वहीं TVK समर्थकों ने शुक्रवार सुबह लोकभवन के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की. जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दूसरी तरफ AIADMK, टीवीके को सत्ता से दूर रखने के लिए डीएमके के साथ गठबंधन करना चाह रही है. जिसके बाद डीएमके ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी AIADMK को बाहर से समर्थन देने की संभावना पर विचार करना शुरू कर दिया है. ताकि थलापति विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोक सके.

सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे विजय
थलापति विजय किसी भी तरह सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. तमिलनाडू में कुल 234 सीटें है. TVK सबसे ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वो बहुमत के लिए जरूरी आकंड़े 118 से पीछे रह गई है. इसके अलावा DMK को 59 सीटे और AIADMK को 47 सीटें मिली है. कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन दे दिया है. कांग्रेस की सीटों को मिलाने के बाद TVK के पास 113 सीटें हो गई है. लेकिन थलापति विजय ने 2 सीटों से चुनाव जीता है जिसकी वजह से उन्हें एक सीट खाली करने होगी. इसके बाद TVK के पास 112 सीटें रह जाएगी.

यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका ने फिर की बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- तेहरान डील नहीं करता तो फिर करेंगे हमला

स्टालिन ले सकते हैं कठिन फैसला
तमिलनाडू की किस्मत में अभी क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन DMK चीफ स्टालिन ही सबकुछ तय करेंगे. AIADMK की तरफ से गठबंधन का प्रस्ताव भेजा गया है. स्टालिन अब अपनी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला करने वाले हैं. अगर वो AIADMK के साथ गठबंधन करते हैं तो थलापति विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी मूकदर्शक बनकर रह जाएगी.

फिलहाल तमिलनाडू के सियासी गणित ने अचानक छोटे दलों को किंगमेकर बना दिया है. CPI, CPI(M) और वीसीके पास 2-2 विधायक हैं. वे सरकार बनाने की कवायद में संतुलन की भूमिका में है. TVK और AIADMK दोनों पार्टियां उनका समर्थन पाने की कोशिश में है. कहा यह भी जा रहा है कि अगर AIADMK बीजेपी से गठबंधन तोड़ती है तो DMK उसके प्रस्ताव पर विचार कर सकती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2