KBP Times

राज्यपाल के रवैये से विजय का CM बनना रुका, बहुमत के बिना नहीं ले सकेंगे शपथ

vijay and government

Vijay : तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने को लेकर विवाद खडा हो गया है। राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने के बावजूद टीवीके सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 विधायक नहीं जुटा पा रहे हैं। राज्यपाल ने अभिनेता विजय से कहा है कि वह पूर्ण बहुमत के लिए आवश्यक 118 विधायकों का समर्थन दिखाएं तभी वो मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकेंगें। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि शायद राज्यपाल भाजपा गठबंधन वाले अन्नाद्रमुक और डीएमके के बीच चल रही बातचीत का निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

डीएमके और अन्नाद्रमुक 

डीएमके और अन्नाद्रमुक एक दूसरे के विरोधी है लेकिन खबर है कि विजय ने डीएमके और अन्नाद्रमुक दोनों का समर्थन नहीं लिया और कांग्रेस सहित सीपीएम से समर्थन मांग लिया इसलिए दोनो विरोधी पार्टीयां एक होकर सरकार बनाने की दिशा में सोचने लगी है। हालांकि डीएमके के 59 और अन्नाद्रमुक की 47 सीटें मिलाकर भी बहुमत से दूर रहेंगे। बावजूद इसके राज्यपाल का अभिनेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करना चर्चा का विषय बन गया है।

विजय ने दूसरे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे

उधर एक बार फिर अभिनेता विजय ने आज दूसरे दिन राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे थे और एक घंटा तक उनसे बात की इस बीच उन्होने 113 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा और बहुमत हासिल करने के लिए समय मांगा। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि वह राज्य में स्थाई सरकार चाहते हैं इसलिए पूरे 118 विधायक का समर्थन ले कर आएं। विजय को आज पूर्ण विश्वास था कि राज्यपाल उन्हे समय दे देंगे और इसी विश्वास के बल पर उनकी पार्टी ने चौन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का शानदार आयोजन करने का निर्णय ले लिया था। लेकिन आज सुबह जब टीवीके समर्थक बडी संख्या में पहुंचे तो उनहे निराश लौटना पडा। अब टीवीके समर्थक राज्यपाल के आवास लोकभवन के सामने विजय के झंडे लहरा कर अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं।

राज्यपाल को यह अधिकार नहीं – VCK  

वीसीके पार्टी प्रमुख चीफ थोल तिरुमावलन ने यह कहकर विवाद को हवा दे दी है कि राज्यपाल को यह अधिकार नहीं है कि वे विजय को सरकार बनाने से पहले ही बहुमत साबित करने को कहें। विजय को पहले मुख्यमंत्री का पद संभालने देना चाहिए क्योंकि यही जनादेश है। यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे विधानसभा में बहुमत साबित करें। वीसीके चीफ ने कहा कि मैं राज्यपाल से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे वीसीके को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। विजय ने हमसे समर्थन मांगा है, जिस पर हम बाद में फैसला करेंगे। लेकिन मैं यह मानता हूं कि सरकार बनाना विजय का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है। एक ओर घटनाक्रम में डीएमके प्रमुख स्टालिन के आवास पर वीसीके चीफ थोल तिरुमावलन मिलने पहुंचे हैं। कुल मिलाकर तमिलनाडू की स्थिती दिलचस्प बन गई है।

CPI, CPM और VCK नेताओं की चेन्नई में बैठक

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच CPI, CPM और VCK के नेताओं ने चेन्नई में बैठक की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब TVK राज्य में सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। बैठक में शामिल नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। हालांकि बातचीत में किन मुद्दों पर सहमति बनी या आगे की रणनीति क्या होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2