KBP Times

By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने बनाया जीत का इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं, 4 बीजेपी, 1 सीट कांग्रेस जीती

Sunetra Ajit Pawar

By-Election Result:देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के बारामती से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया, जबकि भाजपा ने गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में मजबूती दिखाई. कर्नाटक में कांग्रेस को अहम सफलता मिली है. ये सभी सीटें पूर्व विधायकों के निधन के कारण खाली हुई थीं, जिससे इन चुनावों का भावनात्मक और राजनीतिक महत्व और बढ़ गया.

महाराष्ट्र: बारामती से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने करीब 2.18 लाख वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की. यह सीट उनके दिवंगत पति अजित पवार का गढ़ रही है. वहीं, राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय कार्डिले विजयी रहे.

गुजरात: गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने 30,743 वोटों से जीत दर्ज की. यह सीट उनके पिता और पूर्व विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी.

नगालैंड: कोरिडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को स्पष्ट अंतर से हराया.

त्रिपुरा: धर्मनगर में भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने सीपीआई(एम) उम्मीदवार को 18 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया.

कर्नाटक: बागलकोट में कांग्रेस के उमेश मेटी ने 22,332 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं, दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

इन उपचुनावों के साथ ही असम, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों में अलग राजनीतिक रुझान देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला…” PM मोदी का पुराना बयान क्यों हो रहा वायरल?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2