KBP Times

केरल में UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, तिरूवंनतपुरम कांग्रेस नेताओं ने केक काटा

Kerala Vidhan Sabha Election Result

Kerala Vidhan Sabha Election Result: केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. दोपहर डेढ़ बजे तक केरल की कुल 140 सीटों में UDF को 96 सीटों पर बढ़त मिल गई है. LDF को 41 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है. राजधानी तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. मतगणना के दौरान जैसे ही किसी वामपंथी नेता के पिछड़ने की खबर आती है, वहां मौजूद समर्थक नारेबाजी करते हुए खुशी जताते हैं. सबसे ज्यादा उत्साह तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे थे.

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन केरल स्टूडेंट्स यूनियन की सदस्य आलोक वेरियावली के अनुसार, मुख्यमंत्री का कुछ हजार वोटों से पीछे होना एलडीएफ सरकार के प्रदर्शन पर जनता की नाराजगी को दर्शाता है. गौरतलब है कि केरल में लंबे समय से सत्ता यूडीएफ और एलडीएफ के बीच बारी-बारी से बदलती रही है. हालांकि 2021 में यह परंपरा टूटी थी, जब एलडीएफ ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई. वहीं, 2011 में पश्चिम बंगाल में हार के बाद एलडीएफ ने केरल में वामपंथी राजनीति को नई मजबूती दी थी, जिसे अब इन रुझानों में चुनौती मिलती दिख रही है.

 

 

“केरल के लोगों का शुक्रिया”
केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि लेजिस्लेटिव असेंबली इलेक्शन में हमें जबरदस्त जीत दिलाने के लिए केरल के लोगों का शुक्रिया. यह वही है जो लोकल बॉडी में हुआ है. यह LDF के खिलाफ उनकी जनविरोधी एक्टिविटीज़ और पॉलिसीज़ के लिए एक साफ़ फैसला है.

यह भी पढ़ें: हिमंता के ‘मामा-मियां’ वाले चक्रव्यूह में फंसी विपक्षी पार्टियां, असम में बीजेपी की हैट्रिक

सीएम फेस पर क्या बोले शशि थरूर?
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम बदलाव की पार्टी हैं. हम इस सरकार के दस साल से चले आ रहे पॉलिटिक्स के तरीके को बदलना चाहते हैं, इतनी बुरी तरह कि इसे बदलने की जरूरत है, और मेरी राय में एक नई तरह की पॉलिटिक्स बहुत जरूरी है. उन्होंने सीएम फेस को लेकर कहा कि हम अभी इस टॉपिक पर बात नहीं करना चाहते. चुनाव के नतीजे आने दें. कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे साहब, जीतने वाले MLA से बात करने के लिए किसी को भेजेंगे. उसके बाद वे अपनी राय देंगे. फिर हाईकमान फैसला करेगा.

“पिनाराई विजयन के खिलाफ लहर थी”
कांग्रेस की UDF से MP के. सुरेश ने कहा कि काउंटिंग चल रही है. हमारी उम्मीद 100 सीटों की थी, अब हम 89 पार कर रहे हैं. इसलिए, एग्जिट पोल से पहले हमने जो भी कहा था, कि UDF 100 से ज़्यादा सीटें जीतेगी. हमारा अंदाजा 100% सही होगा. सरकार के खिलाफ लहर थी, पिनाराई विजयन के खिलाफ लहर थी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2