KBP Times

नर्मदा नदी में डूबे क्रूज से 24 जनों को बचाया, 9 शव मिले, पर्यटन मंत्री मौके पर पहुंचे

cruise
cruise:मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से 35 किलोमीटर दूर बरगी डैम में एक क्रूज डूबने से अब तक 9 लोगों की मौत हुई है, 24 जनों को बचा लिया गया है वहीं अभी 9 जने लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना बरगी डैम में कल गुरुवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी पर बने बारगी बांध के पानी में चल रहे क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते पानी में पलट गया। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में एसडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू जारी है। वहीं प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी जबलपुर पहुंचे हैं, लेकिन उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- नर्मदा में पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ अब राष्ट्रीय स्तर की टीमें भी तैनात की गई हैं। आर्मी भी मौके पर मौजूद है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है। कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें : एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, 226 से अधिक सीटें जीतने का दावा

क्रूज पायलट बोले- संभलने का मौका ही नहीं मिला

क्रूज के पायलट महेश ने बताया, सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन अचानक आए तेज तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। महेश को 10 साल का अनुभव है।

यह भी देखें : पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार? फलौदी सट्टा बाजार ने बढ़ाई धड़कनें | Assam में BJP की हैट्रिक?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2