KBP Times

ईरान का सख्त संदेश, कहा- न्यूक्लियर प्रोग्राम से पीछे नहीं हटेंगे, अमेरिका की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Mujtaba Khamenei

Iran US Israel War Ceasefire: ईरान की सैन्य और परमाणु नीति को लेकर एक बार फिर कड़ा संदेश सामने आया है. मुजतबा खामेनेई ने स्पष्ट कहा है कि ईरान अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं से किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगा. उनका यह लिखित बयान ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाया गया. उन्होंने कहा कि देश की “परमाणु और मिसाइल ताकत” राष्ट्रीय संपत्ति है और इसकी हर हाल में रक्षा की जाएगी. साथ ही उन्होंने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नए दौर की शुरुआत का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे क्षेत्र में शांति, विकास और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

“वे अपनी सुरक्षा भी ठीक से नहीं कर सकते”
मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने इतने कमजोर हैं कि वे अपनी सुरक्षा भी ठीक से नहीं कर सकते. ऐसे में वे अन्य देशों की सुरक्षा का दावा कैसे कर सकते हैं. उनके इस बयान को क्षेत्रीय तनाव के बीच एक अहम राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. हालांकि, खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम लीडर बनने के बाद से वे कभी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और न ही उन्होंने कोई वीडियो या ऑडियो संदेश जारी किया है. उनके सभी बयान लिखित रूप में ही सामने आते हैं, जिन्हें सरकारी माध्यमों से पढ़कर सुनाया जाता है. ईरान में इसे उनकी सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि अमेरिका और इजरायल की कथित “डिकैपिटेशन पॉलिसी” के तहत शीर्ष नेताओं को निशाना बनाए जाने का खतरा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़े तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

पूरे घटनाक्रम से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा
इस बीच मसूद पजशकियान ने भी अमेरिका की नीतियों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों की किसी भी तरह की समुद्री नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और यह वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकती है. “नेशनल पर्शियन गल्फ डे” के अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें अंतत विफल होंगी. वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन कथित तौर पर हॉर्मुज क्षेत्र में दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि ईरान को बातचीत के लिए मजबूर किया जा सके. इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2