KBP Times

AAP छोड़ने के बाद सांसद स्वाति मालीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे एक गुंडे से पिटवाया…

Swati Maliwal

AAP Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं. 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पिटवाया. जब मैंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो मुझे डराया, धमकाया गया. इसके चलते 2 साल में मुझे एक बार भी पार्टी के समय से संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया.

“अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी इंसान हैं”
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी इंसान हैं, वे देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं. वे पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं और पंजाब को इन्होंने अपना निजी ATM बना दिया है. रेत खनन, नशीली दवाओं का उपयोग पंजाब में चरम पर है, सब कुछ इनकी शह के नीचे हो रहा है. पंजाब में हद से ज्यादा भ्रष्टाचार चल रहा है. विधायक-मंत्री जो पहले स्कूटर पर आया करते थे, आज वो बड़े घर, बड़ी गाड़ियां, बड़े बिजनेस में शामिल हो गए हैं.

उन्होंने (Swati Maliwal) कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई भी कुछ कहता है वो तुरन्त उसपर एफआईआर करते हैं उन्हें डराते हैं, धमकाते हैं. एक तरफ देश में अरविंद केजरीवाल हैं जो कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जा रहे हैं. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जो न सिर्फ देश बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करना हो, या महिला आरक्षण बिल संसद में लाना हो. मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हो रही, मैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रही हूं क्योंकि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती हूं.

यह भी पढ़ें: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसदों पर अन्ना हजारे की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह ठीक नहीं…

“क्या यह वही इंसान है”
वहीं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लोधी एस्टेट में सरकारी बंगले में हाल ही में शिफ्ट होने के बाद, मंत्री प्रवेश वर्मा के उन पर लगाए गए आरोपों पर स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि मैं खुद नहीं समझ पाती. कई बार मैं सोचती हूं कि क्या यह वही इंसान है. 7 साल मैं झुग्गियों में रही हूं. यह एक पूरा आंदोलन था जिसमें मैंने सब कुछ त्यागा. आज हम उस आदमी को देखते हैं जो कभी फटी हुई पेंट पहनकर, एक सस्ता पैन लगाकर WagonR कार में घूमता था आज उसका फोकस है कि मुझे बड़ा घर मिल जाए. घर के बाहर हेलीपेड लग जाए, 100 करोड़ का घर बना लूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2