Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज ( 22 अप्रैल) को एक साल पूरा हो गया है. इस बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. हमले के बाद पाकिस्तान और उसके समर्थक आतंकवादियों के खिलाफ पूरे देश में उबाल था. भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया था. पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पिछले साल पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों को श्रद्धांजलि. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जो इस अपूरणीय क्षति से जूझ रहे हैं. एक राष्ट्र के रूप में हम शोक और संकल्प में एकजुट हैं. भारत किसी भी प्रकार के आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा. आतंकियों की नापाक साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी.
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
“अपनी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति जारी रखेगा”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज के दिन, हम पिछले साल हुए भयानक पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को पूरी गंभीरता के साथ याद करते हैं. अपने लोगों को खोने का दुख और दर्द आज भी हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है. आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा और उसे हराना होगा. भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति जारी रखेगा.
On this day, we solemnly remember the innocent lives we lost in the horrific Pahalgam terror attack last year. The grief and pain of losing our people still remain in the heart of every Indian. Terrorism is the greatest enemy of humanity, against which we must stand united to…
— Amit Shah (@AmitShah) April 22, 2026
“इन घावों को हम कभी नहीं भूलेंगे”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके परिजनों और अपनों के साथ हम इस असहनीय पीड़ा में सहभागी हैं. हमारे राष्ट्र पर लगे इन घावों को हम कभी नहीं भूलेंगे. भारत ने दशकों तक सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद का सामना किया है, लेकिन आज हमारा जवाब दृढ़, निर्णायक और अडिग है. हमारे संकल्पित प्रयासों ने यह साबित कर दिया है कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने या हमारी एकता को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का सामना पूरी ताकत और स्पष्टता के साथ किया जाएगा.
Remembering and paying my heartfelt tributes to the innocent people who lost their lives in the cowardly terror attack at Pahalgam in Jammu and Kashmir on 22 April 2025. We share the enduring pain of their loved ones and families. We will never forget those wounds inflicted on…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 22, 2026
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पिछले साल आज ही के दिन हुए कायराना पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को याद करने में पूरे देश के साथ शामिल हों. भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के अपने संकल्प पर अडिग है.
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह बोले, “बंगाल में हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे”
“हम आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं”
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक साल बीत जाने के बाद भी, हम आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं. जम्मू-कश्मीर को दुख-तकलीफों और बेगुनाह लोगों की मौतों से मुक्त कराने के अपने संकल्प पर हम आज भी अडिग हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध हैं कि ऐसी घटना दोबारा कभी न हो. साथ ही, हम उन परिवारों के साथ हमेशा एकजुटता से खड़े हैं, जिन्होंने एक साल पहले उस कायरतापूर्ण हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया था. ईश्वर करे कि उस आतंकी हमले के पीड़ितों की आत्मा को शांति मिले.
“याद हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस गई”
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यालय की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि उन निर्दोष आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2025 में आज ही के दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी. उनकी याद हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस गई है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. हम भूलेंगे नहीं. हम माफ नहीं करेंगे. यह हमारा पक्का वादा है. भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है. हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता और पक्के इरादे का संकल्प लेते हैं.



