KBP Times

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित

Refinary on fire

Refinary : बालोतरा जिले में पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। रिफाइनरी प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार को प्लांट में भीषण आग गई। प्लांट में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थीं कि रिफाइनरी प्लांट में सीडीयू-वीडीयू यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक हुए धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KBP Times (@kbptimes)

तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन के बीच स्थित हीट एक्सचेंजर में तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार किसी बड़े जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कुछ कर्मचारियों के हल्के रूप से झुलसने की आशंका जताई जा रही है।

एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही रिफाइनरी प्रबंधन, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पहले से तैनात फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीमों को भी तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई। दमकलकर्मी लगातार कई घंटों तक आग बुझाने में जुटे रहे और आसपास के क्षेत्रों को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में BJP महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CM भजन लाल शर्मा बोले- काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया…

लोकार्पण कार्यक्रम पर संशय

इस घटना ने मंगलवार को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव या अतिरिक्त सतर्कता बरतने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री का भी सोमवार शाम को रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तकनीकी टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्लांट पर लगी आग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ट्वीट किया है –

यह भी देखें : पायलट के गढ़ में पानी की किल्लत ! बीसलपुर बांध के पास होकर भी प्यासा है जैकमाबाद | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2