KBP Times

“यूपी में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता…” पश्चिम बंगाल में CM योगी आदित्यनाथ का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला

Yogi Adityanath

West Bengal Elections 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के बोलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल को उसकी पहचान दिलाने का काम डबल इंजन की सरकार कर सकती है. बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था. कुल भारत की जनसंख्या का एक तिहाई योगदान बंगाल करता था. यहां के कारखानों में बंगाल ही नहीं पूरे देश का युवा काम करता था. किसान खुशहाल था, नौजवान के हाथों में नौकरी और रोजगार था. बहन-बेटियां सुरक्षित थी. उद्यमी खुशहाल माहौल में अपना व्यापार करता था. लेकिन पहले कांग्रेस ने फिर कम्युनिस्टों ने 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया.

“जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था”
सीएम योगी ने आगे कहा कि याद कीजिए कि पहले उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था और अब तो विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, अयोध्या में राम जन्मभूमि बनकर खड़ा हो गया है. डबल इंजन की रफ्तार का ये लोग मुकाबला नहीं कर पाएंगे. आज उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है. वहां कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद की घटना नहीं आ सकती. आती है तो इतनी सख्त कार्रवाई होती है कि सात पीढ़ियां याद करती हैं. किसी गरीब, व्यापारी की कोई सार्वजनिक संपत्ति पर कोई लैंड माफिया कब्जा करता है और लैंड जिहाद के तहत वो कब्जा कर रहा है तो वो संपत्ति सरकार उससे वापस लेती है और वहां पर गरीबों का आवास बनाती है. आज हमने उत्तर प्रदेश के अंदर 65 लाख गरीबों को आवास दिया है, 16 करोड़ गरीब वहां मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं. आज यूपी में उपद्रव नहीं, सड़कों पर नमाज नहीं, मस्जिदों से माइक की आवाज नहीं, गौकशी नहीं, लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटना नहीं.

उन्होंने कहा कि TMC टेरर, माफिया और करप्शन की पर्याय है. भ्रष्ट टीएमसी को हटाना है, बंगाल को फिर से भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाना है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव ने बताया ‘हाफ मुख्यमंत्री’ महिला आरक्षण विधेयक पर BJP को घेरा

“ममता दीदी को जय श्री राम से नफरत है”
यूपी सीएम ने कहा कि ममता दीदी को जय श्री राम से नफरत है. वे दुर्गा पूजा नहीं होने देती. हिंदू पर्व त्यौहार पर कर्फ्यू जैसा माहौल बना देती है. मुर्शिदाबाद में क्या कुछ नहीं हुआ. सरकार मौन थी गुंडों-उपद्रवियों के साथ खड़ी थी. याद करिए कोलकाता हाईकोर्ट ने TMC की सरकार को कहा था कि दुर्गा पूजा में भी सुरक्षा नहीं दे पा रहे हों, क्या तुम्हारे पास बुलडोजर नहीं है. यूपी से बुलडोजर मंगा लो, गुंडों के उपचार का एकमात्र वही साधन बचा है. लेकिन टीएमसी ने तो बेशर्मी ओड़ी हुई थी. वो बंगाल की धरती को घुसपैठियों की धरती बना रहे हैं. अराजकता की धरती बना रहे हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2