KBP Times

राघव चड्ढा को केंद्र सरकार से मिली Z सिक्योरिटी, पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा, AAP नेता बोलीं- यह कोई संयोग नहीं…

Raghav Chadha

Raghav Chadha Z Security: आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीन ली. जिसके बाद केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड सिक्योरिटी कवर दिया. पंजाब और दिल्ली में अब राघव चड्ढा को Z सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि बाकी जगहों के लिए Y प्लस सिक्योरिटी रहेगी.

राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए गए थे राघव चड्ढा
बता दें कि आम आदमी पार्टी हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था. उनके सदन में बोलने पर भी रोक लगा दी थी. राघव चड्ढा की जगह AAP ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि मंगलवार सुबह ही अशोक मित्तल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न, 350 वीडियो वायरल, आरोपी अयान तनवीर के घर पर चला बुलडोजर

Z सिक्योरिटी में कितने जवान होते हैं तैनात?
राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी दी गई है. उसमें सरकार द्वारा 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इस सुरक्षा घेरे में आमतौर पर 4 से 6 एनएसजी कमांडो होते हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, या सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं.

“राजनीति में कोई भी चीज़ इत्तेफ़ाक नहीं होती”
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राजनीति में कोई भी चीज़ इत्तेफ़ाक नहीं होती. यह कोई संयोग नहीं है कि AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाकर अशोक मित्तल को बनाया और आज उनके यहां भी छापेमारी हो रही है. हाल ही में, हमें कुछ कथित सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ राघव चड्ढा की बैठक हुई. वहां यह निर्णय लिया गया कि राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा दी जाएगी और साथ ही अशोक मित्तल के यहां छापा मारा जाएगा. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2