KBP Times

“बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे” अमित शाह ने हुमायूं कबीर को बताया ममता बनर्जी का एजेंट, जमकर बोला हमला

amit shah

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में आज(14 अप्रैल) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग SIR कर रहा है, घुसपैठियों के नाम निकाल रहा है लेकिन दीदी इनके लिए रो रही हैं. दीदी, आपका समय अब समाप्त हो गया है. जनता आपको टाटा कह रही है. केवल उत्तर बंग, न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भाजपा करेगी.

“बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद हम नहीं बनने देंगे”
अमित शाह ने आगे कहा कि ये दीदी (ममता बनर्जी) अपने हुमायूं कबीर को साथ में रखकर यहां बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है. दीदी कान खोलकर सुन लो भाजपा की सरकार आ रही है बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद हम नहीं बनने देंगे. ये हुमायूं कबीर दीदी का ही एजेंट है और दीदी आपके इशारे पर वो बाबरी मस्जिद बना रहा है मगर दीदी आपका समय अब समाप्त हो गया है. यहां भाजपा सरकार आने वाली है यहां बाबरी मस्जिद नहीं बन सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, BJP ने विधायक दल का नेता चुना

“4 मई को डबल इंजन की सरकार बनने वाली है”
इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल के बोलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार बीरभूम को एक रिकॉर्ड बनाना होगा. सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को देनी है. बीरभूम के लोगों, मुझे बताओ, क्या सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा? किसी गरीब को घर बनाना है, ईंट लानी है, तो ममता के सिंडिकेट वाले पैसे मांगते हैं. सीमेंट की थैली लानी है, तो भी पैसे देने पड़ते हैं. ममता को निकाल दो, टाटा बाय-बाय कह दो. कट मनी वालों को और सिंडिकेट वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी.

उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद डबल इंजन सरकार बनने वाली है और बंगाल के अंदर विकास का नया दौर शुरू होने वाला है. 2013 से 2021 तक हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत परेशान किया है. मैं आज TMC के गुंडों को कहकर जाता हूं 23 अप्रैल को अपने घर में बंद रहना, वरना 5 मई को चून-चूनकर आपको जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2